फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Patwaris expressed their anger by wearing black bands over their demands.

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर पटवारियों ने काली पट्टी बांध जताया रोष

Wed, 08 Oct 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 08 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Patwaris expressed their anger by wearing black bands over their demands.
फोटो संख्या:66- महेंद्रगढ़ पटवारी घर में अपनी मांगों को लेकर रोष प्रकट करते नवनियुक्त पटवारी--स
महेंद्रगढ़। जिले के प्रशिक्षु पटवारियों को प्रशिक्षण अवधि का पूरा वेतन देने और प्रशिक्षण अवधि को डेढ़ साल के बजाए एक वर्ष करने की मांग को लेकर पटवारियों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वीरवार को जिलेभर के पटवारी नारनौल उपायुक्त कार्यालय में विरोध-प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे।
जिले के 217 नवनियुक्त पटवारी प्रशिक्षु को दस माह का प्रशिक्षण अवधि का पूरा वेतन नहीं मिल रहा है। प्रशिक्षण अवधि डेढ़ साल की बजाए एक वर्ष करने के लिए मांग कर रहे हैं। नवनियुक्त पटवारियों ने कहा कि सात जनवरी को पंचकूला में नवनियुक्त पटवारियों के राज्यस्तरीय सम्मेलन सभी नवनियुक्त पटवारियों को प्रशिक्षण अवधि को सेवा अवधि मनाने, प्रशिक्षण अवधि को डेढ़ साल की बजाए एक वर्ष किया जाएगा। लेकिन उसका नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं किया है। इस मौके पर पटवारी सुरेंद्र शेखावत, ऋषि, अमित फौजी, विकास, रतन कुमारी, प्रियंका कुमारी, वर्षा, पियज, प्रविन सहित नवनियुक्त पटवारी शामिल रहे।
विज्ञापन

---------------
सात जनवरी को नवनियुक्त पटवारियों को प्रशिक्षण के दौरान पूरा वेतनमान देने की बात की गई थी लेकिन अभी दस हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है। वहीं प्रशिक्षण की अवधि डेढ़ वर्ष से घटाकर एक वर्ष करने का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।- अमित, नवनियुक्त पटवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
मुख्यमंत्री की ओर से नवनियुक्त पटवारियों की मांगों को पूरा किया जाना चाहिए। प्रशिक्षण का पूरा वेतन दिया जाना व एक वर्ष प्रशिक्षण का नोटिफिकेशन जारी होना चाहिए। ताकि नवनियुक्त पटवारियों को होसला बना रहे। - विकास, नवनियुक्त पटवारी
-----------------
नवनियुक्त पटवारियों को परिवार की जिम्मेदारी भी होती है। इससे आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। उनका प्रशिक्षण पूरा वेतनमान दिया जाना चाहिए, जिससें उसकी रोजी-रोटी के लिए परेशानी न उठानी पड़े।- प्रवीण कुमार, नवनियुक्त पटवारी

--------------
जिले में 217 नवनियुक्त पटवारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन पटवारियों को दस माह से पूरा प्रशिक्षण वेतनमान नहीं दिया जा रहा है और न ही प्रदेश सरकार की ओर से डेढ़ साल की बजाए एक वर्ष का प्रशिक्षण करने का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो पटवारी काली दिवाली मनाने का निर्णय ले सकते हैं। इसके अलावा संगठन की निर्देश पर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

---- सुनील तंवर, जिला प्रधान, पटवारी एसोसिएशन, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed