फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   patwari saspand, in narnaul, due to let docoment

इंतकाल में देरी करने पर पटवारी निलंबित

Tue, 28 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
patwari saspand, in narnaul, due to let docoment
khula darbar
नारनौल। सैनिकों, अर्धसैनिकों व उनके परिजनों के लिए मंगलवार को पंचायत भवन में लगाए गए खुले दरबार में केशव नगर के दो सैनिक परिवारों के प्लाट के इंतकाल में बेवजह देरी करने पर उपायुक्त संजीव वर्मा ने संबंधित पटवारी को निलंबित करने के आदेश के दिए हैं। डीसी की अध्यक्षता में लगे इस खुले दरबार में 84 शिकायतें आई जिन पर एक सप्ताह में कार्रवाई करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी को आदेश दिए कि जिस भी पटवारी ने इन सैनिक परिवारों के प्लाट के इंतकाल करने में देरी की है उसे तुरंत निलंबित करें। उन्होंने कहा कि देश के सैनिक कितने विकट हालात में हमारी सुरक्षा को तैनात हैं। वे हमारे लिए अपनी जान दे रहे हैं और आप लोग उनके परिजनों के छोटे-छोटे कामों के लिए चक्कर लगवा रहे हैं। यह किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जिला सैनिकों का जिला है यहां पर 40 हजार से अधिक सैनिक व अर्धसैनिक तथा पूर्व सैनिक हैं। इनकी शिकायतों को गंभीरता से लें। यह हमारा कर्तव्य है कि हम इन लोगों को प्राथमिकता दें। इस खुले दरबार में ज्यादातर शिकायतें पेंशन से संबंधित रही। बैठक में एसडीएम सुरेश कुमार कासवां, नगराधीश कैप्टन मनोज खत्री, डीएसपी राजेश कुमार तथा जिला सैनिक बोर्ड की सचिव कर्नल सरिता यादव के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


बीडीपीओ कार्यालयों में लगेंगे शहीदों के सूचना पट्ट: संजीव वर्मा
जिले के सभी बीडीपीओ कार्यालयों में शहीद सैनिकों का सूचना पट्ट लगाया जाएगा ताकि भावी पीढ़ी को इससे प्रेरणा मिले। ये निर्देश उपायुक्त संजीव वर्मा ने मंगलवार को पंचायत भवन में सैनिकों के लिए लगाए गए खुले दरबार में कही। उपायुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में ये शहीदी पट्ट संबंधित नगर परिषद व नगर पालिका कार्यालयों में लगेगी। इन सूचना पट्टों पर शहीद सैनिक का नाम, रेजिमेंट, गांव का नाम, शहीद होने की तिथि दर्ज होगी ताकि हर साल उसके शहादत दिवस का अधिकारियों को भी पता रहे और उसमें उनके गांव जाकर कार्यक्रम में शामिल हों। डीसी ने कहा कि शहादत दिवस पर संबंधित ग्राम पंचायत शहीद सैनिक की मूर्ति का रख-रखाव व पेंटिंग करेगी। इस संबंध में पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं। इन कार्यक्रमों में सरकार का एक नुमाइंदा जरूर पहुंचेगा। शहीद सैनिकों की सूची तैयार कर ली गई है तथा शहादत दिवस मनाने का काम अभी से शुरू हो जाएगा। यह दिवस संबंधित ग्राम पंचायत बड़े की गौरव के साथ मनाएगी। उन्होंने कहा कि शहीद किसी एक परिवार का नहीं होता बल्कि पूरे राष्ट्र का होता है। ऐसे कार्यक्रमों में हम सबको भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed