{"_id":"68b0c2f3234ded1ca20a0084","slug":"pataudi-tigers-defeated-bhadf-team-by-7-wickets-narnol-news-c-203-1-sroh1011-119640-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पटौदी टाइगर ने भड़फ की टीम को 7 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पटौदी टाइगर ने भड़फ की टीम को 7 विकेट से हराया
Fri, 29 Aug 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:70-गांव मालड़ा में बाबा खेमचंद दास जोहड़िया क्रिकेट प्रतियोगिता में गाहड़ा और बचीनी
- फोटो : अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। गांव मालड़ा में बाबा खेमचंद दास जोहड़िया क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन कई मुकाबले हुए। भड़फ और पटौदी टाइगर के बीच खेले गए मैच में पटौदी टाइगर ने भड़फ की टीम को सात विकेट से पराजित किया।
खेल कमेटी के सदस्य ओनी और अंकित चहल ने बताया कि मौसम साफ रहा तो फाइनल मुकाबला 30 या 31 अगस्त को करवाया जाएगा। वीरवार को आठ मैच खेले गए। माजरा कलां और जाट के बीच हुए मुकाबले में माजरा कलां की टीम ने जाट की टीम को 15 रनों से हराया।
माजरा की टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में 4 विकेट पर 60 रन बनाए। जाट की टीम निर्धारित ओवरों में केवल 45 रन ही बना सकी।
झूक और लावण की टीमों के बीच खेले गए मैच में लावण की टीम ने झूक को 9 विकेट से हराया। 6-6 ओवरों के इस मैच में झूक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 7 विकेट पर 41 रन बनाए। लावण की टीम ने यह मैच 15 गेंद शेष रहते यह मैच 9 विकेट से जीता।
विज्ञापन
भगड़ाना और बीजेआरडी पाली के बीच हुए मैच में पाली टीम ने भगड़ाना टीम को 8 विकेट से हराया। भड़फ और पटौदी टाइगर के बीच खेले गए मैच में भड़फ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने हुए निर्धारित ओवरों में 5 विकेट पर 65 रन बनाए।
जवाब में पटौदी टाइगर टीम के बल्लेबाज प्रदीप चौधरी की 49 नाबाद रनों की तूफानी पारी की बदौलत टीम ने 5.1 ओवरों में 3 विकेट पर 66 रन बनाकर भड़फ को सात विकेट से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।