फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pataudi team winner in the final of Baba Khemchand Das Johariya Cricket Cup

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा खेमचंद दास जोहड़िया क्रिकेट कप के फाइनल में पटौदी की टीम विजेता

Tue, 10 Sep 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 10 Sep 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Pataudi team winner in the final of Baba Khemchand Das Johariya Cricket Cup
फोटो संख्या:77- गांव मालड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में पटौदी की विजेता टीम को सम्मानित 
महेंद्रगढ़। गांव मालड़ा में बाबा खेमचंद दास जोहड़िया के मेले पर आयोजित क्रिकेट कप प्रतियोगिता के पांचवें दिन मालड़ा व पटौदी टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। पटौदी ने मालड़ा को हराकर प्रतियोगिता जीती। सुजान मालड़ा ने बताया कि क्रिकेट का पहले मुकाबले में खुडाना की टीम ने निर्धारित छह ओवरों में छह विकेट पर 52 रन बनाए, जिसमें मालड़ा की टीम ने 11 गेंद शेष रहते आठ विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल पटौदी और भगड़ाना की टीमों के बीच खेला गया। भगड़ाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवरों में छह विकेट पर 53 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पटौदी ने एक गेंद शेष रहते हुए छक्का लगाकर यह मैच छह विकेट से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मालड़ा और बरड़ोद की टीमों के बीच हुआ। मालड़ा ने आठ ओवरों में पांच विकेट पर 118 रन बनाए। मालड़ा टीम के बल्लेबाज रोहित चाहर ने 18 गेंदों में धुंआधार 57 रनों की पारी खेली इसमें सात छक्के और दो चौके जड़े। बरड़ोद की टीम निर्धारित आठ ओवरों में सात विकेट पर 81 रन ही बना सकी। मालड़ा की टीम ने यह मैच 37 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला मालड़ा और पटौदी की टीमों के बीच खेला गया। मालड़ा की टीम टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पटौदी ने निर्धारित दस ओवरों में पांच विकेट पर 116 रन बनाए। पटौदी की टीम ने मालड़ा की टीम को 86 रनों पर ही रोक दिया और मालड़ा की टीम को 30 रनों से हराकर विजेता बनी। मैच का मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज प्रदीप चौधरी को चुना गया। विजेता टीम को 41 हजार रुपये व एक कप दिया गया। उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये व एक कप सोनू यादव ने अपने निजी कोष से दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed