{"_id":"69d01a6178c310880301bbea","slug":"passengers-on-rural-routes-are-troubled-due-to-lack-of-buses-narnol-news-c-203-1-mgh1004-125358-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बसों की कमी से ग्रामीण रूटों के यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बसों की कमी से ग्रामीण रूटों के यात्री परेशान
Sat, 04 Apr 2026 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बस स्टैंड पर बसों की कमी के चलते ग्रामीण रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सतनाली, अटेली, सोहला सहित अन्य गांवों को जोड़ने वाले रूटों पर बसों का अभाव है।
ग्रामीण रूटों पर पहले जहां नियमित अंतराल पर बसें उपलब्ध रहती थीं वहीं अब घंटों इंतजार करने के बाद भी बस नहीं मिलती है। आए दिन इन रूटों पर बसें किसी न किसी कारण रद्द रहती है।
बसों की कमी के चलते परिवहन विभाग को कई रूटों पर बसों की संख्या में कटौती करनी पड़ रही है। इसका सीधा असर प्रतिदिन यात्रा करने वाले विद्यार्थियों, कर्मचारियों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसके चलते कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके अलावा बस स्टैंड पर चालक व परिचालकों की कमी बसें रद्द होने का मुख्य कारण है।
यात्री कैप्टन सुरेंद्र सिंह, राहुल, जोगेंद्र, अनिल, सुंदर ने बताया की बसों की कमी के कारण जो बसें चल रही हैं, उनमें अधिक भीड़ हो रही है। प्रतिदिन बस स्टैंड पर हर आधे घंटे बाद सतनाली, अटेली, सोहला, कुंड, बवानियां रूट पर बसों का संचालन होता है लेकिन आए दिन इनमें से बसें रद्द हो रही है।
सीमित बसें होने के कारण यात्रियों को बसों में खड़ा होकर यात्रा करना पड़ रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति और भी अधिक परेशानी भरी हो जाती है। उन्होंने रोडवेज विभाग से मांग की ग्रामीण रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
-- -- -- -- -- -
वर्जन
बसों की कमी दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिन रूटों पर बसें रद्द हुई हैं, उन रूटाें पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।- हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़।