महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा प्रतिभागियों को डाटा संग्रहण विधियों और उन्नत सांख्यिकीय विश्लेषण का प्रशिक्षण लिया। कार्यशाला के सातवें दिन हकेंवि के समाजशास्त्र विभाग की डॉ. रीमा गिल ने साक्षात्कार तकनीकों पर केंद्रित सत्र का संचालन किया। उन्होंने गुणात्मक डाटा संग्रहण की व्यावहारिक विधियों पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश में मनोविज्ञान विभाग के प्रो. संदीप कुमार ने एसपीएसएस सॉफ्टवेयर के विभिन्न पहलुओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया। उन्होंने प्रारंभिक डेटा प्रोसेसिंग, डेटा क्लिनिंग और तैयारी के साथ-साथ वर्णनात्मक, अनुमानात्मक सांख्यिकी के बुनियादी सिद्धांतों और अनुप्रयोगों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), नई दिल्ली की प्रो. रितु शर्मा ने वेरिएंस व कोवेरिएंस विश्लेषण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विपणन अनुसंधान में प्रयुक्त कॉन्जॉइंट एनालिसिस से अवगत कराया। मनोविज्ञान विभाग के डॉ. प्रदीप कुमार ने मल्टीपल डिस्क्रिमिनेंट एनालिसिस, फैक्टर एनालिसिस और कंफर्मेंटरी फैक्टर एनालिसिस (सीएफए) जैसे परिष्कृत मात्रात्मक तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की।