फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Parcel Management System implemented in all 34 parcel offices of North Western Railway

Mahendragarh-Narnaul News: उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी 34 पार्सल ऑफिस में पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम लागू

Thu, 27 Mar 2025 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Parcel Management System implemented in all 34 parcel offices of North Western Railway
नारनौल। रेल के माध्यम से एक से दूसरे स्थान पर सामान (पार्सल) भेजने की प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी 34 पार्सल ऑफिस में पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम की सुविधा उपलब्ध हो गई। पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से ग्राहकों को अपना सामान बुक करवाने में सहूलियत हो रही है।
विज्ञापन

साथ ही इस सिस्टम में प्राप्त होने वाले मैसेज के माध्यम से उनको अपने सामान की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलती रहती है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार महाप्रबंधक अमिताभ के दिशा निर्देश पर रेल उपभोक्ताओं को सभी क्षेत्रों में बेहतर और उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की जा रही है। रेल के माध्यम से सामान (पार्सल) भेजने वाले ग्राहकों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी 34 पार्सल ऑफिस में पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से सामान बुक करवाना बहुत ही आसान और पारदर्शी प्रक्रिया है, जिसमें सभी जानकारी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। पार्सल बुक करवाने वाले ग्राहक को अपने निकटतम पार्सल ऑफिस में अपने सामान की जानकारी का फार्म भरकर पार्सल क्लर्क को देना होता है।
विज्ञापन


पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम से होगी समय की बचत
पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के उपयोग से समय की बचत, सामान की आसानी से सटीक ट्रेसिंग, पारदर्शिता, किराये की सही गणना हो रही है। साथ ही पहले सामान गुम होने की शिकायतों की तुलना में अब क्लेम की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम की सुविधा 34 पार्सल ऑफिस में उपलब्ध
उत्तर पश्चिम रेलवे पर व पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम की सुविधा सभी 34 पार्सल ऑफिस में उपलब्ध है। जयपुर मंडल के जयपुर, रेवाड़ी, अलवर, सीकर, अजमेर मंडल के अजमेर, उदयपुर सिटी, आबूरोड, भीलवाड़ा, ब्यावर, फालना, मारवाड़ जंक्शन, जोधपुर मंडल के जोधपुर, पाली मारवाड़, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, बालोतरा, भगत की कोठी, डेगाना, मकराना, मेडता रोड, सुजानगढ और बीकानेर मंडल के बीकानेर, भिवानी, चूरू, हनुमानगढ़, हिसार, लालगढ़, रतनगढ़, सादुलपुर, सिरसा, श्रीगंगानगर, सूरतगढ़ और हांसी स्टेशनों पर पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से ही सामान की बुकिंग हो रही है। इसके साथ ही डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सभी पार्सल ऑफिस में क्यूआर कोड और पीओएस मशीन के माध्यम से पेमेंट की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed