{"_id":"68d435707dd0270b4608535e","slug":"parashurama-came-by-air-after-breaking-the-bow-narnol-news-c-203-1-sroh1010-120407-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: धनुष भंजन के बाद हवाई मार्ग से आए परशुराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: धनुष भंजन के बाद हवाई मार्ग से आए परशुराम
Thu, 25 Sep 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की तीन रामलीलाओं में बुधवार रात को धनुष यज्ञ लीला और सीता स्वयं का मंचन किया गया। धनुष भंजन के दौरान भगवान परशुराम का क्रोधित होना और लक्ष्मण के साथ संवाद के दृश्यों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
श्री रामलीला परिषद में जब श्रीराम ने धनुष का प्रत्यंचा चढ़ाकर भंजन किया तो परशुराम का ध्यान भंग हो गया। इसके बाद हवाई मार्ग से परशुराम का आगमन हुआ। परशुराम के किरदार में अभिषेक डागर व लक्ष्मण के किरदार में जय सिंह सोनी के दमदार संवाद ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
वहीं राम बने रविदत्त सैनी, सीता के अभिनय में पंकज यदुवंशी, बाणासुर अमित मिश्रा ने अपने संवाद से दर्शकों पर छाप छोड़ी। मथुरा से पहुंचे किशन स्वरूप आवारा ने पेटल महाराज के किरदार में दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन
वहीं श्रीहनुमान रामलीला में धनुष भंजन के दौरान परशुराम का क्रोध और लक्ष्मण संवाद के दृश्यों को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया। परशुराम के किरदार में चंद्रमोहन, लक्ष्मण शिवा सैनी, राम-रेबिन गौरा, बाणासुर होशियार सिंह सैनी, रावण के किरदार में भूप सिंह सोनी व जनक के किरदार में राजेश सैनी तथा सीता के अभिनय में तनिश ने अपने संवाद के माध्यम से दर्शकों पर छाप छोड़ी। वहीं श्री आदर्श रामलीला में भी बुधवार रात को धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया गया।