{"_id":"6683028a6e4497734a05fee4","slug":"paras-choudhary-becomes-head-of-rotary-club-narnaul-unity-narnol-news-c-196-1-nnl1003-113684-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रोटरी क्लब नारनौल यूनिटी के प्रधान बने पारस चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रोटरी क्लब नारनौल यूनिटी के प्रधान बने पारस चौधरी
Tue, 02 Jul 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 02 Jul 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। एक जुलाई से रोटरी क्लब नारनौल यूनिटी के नए कार्यकाल का शुभारंभ किया गया है। रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन महेश तिरखा ने पुराने कार्यकाल व रोटरी अवाॅर्ड को देखते हुए रोटेरियन पारस चौधरी को रोटरी क्लब नारनौल यूनिटी की एक बार फिर से प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
टीम में रोटेरियन पंकज गर्ग को उप प्रधान, आदेश अग्रवाल को सचिव व यश गोयल को कोषाध्यक्ष का कार्यभार मिला है। अपने नए कार्यकाल पर रोटरी क्लब की टीम ने महाराजा अग्रसेन रसोई पर 300 से अधिक लोगों को खाना खिलाया। क्लब सचिव आदेश अग्रवाल व यश गोयल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए क्लब द्वारा किए जाने वाले जनहित कार्यों में अपना और अधिक योगदान देकर क्लब को और ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।