फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Parakram won the debate

Mahendragarh-Narnaul News: पराक्रम ने वाद-विवाद में मारी बाजी

Fri, 15 Nov 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 15 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Parakram won the debate
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई के माध्यम से विद्यार्थियों ने भिवानी के आदर्श अंतरराष्ट्रीय विद्यालय में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के विद्यार्थी पराक्रम ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और डीएसटी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस तरह कैडेट प्रतीक कुमार ने आरक्षण विषय पर केंद्रित वाद-विवाद प्रतियोगिता में दूसरा स्थान, कैडेट सिया ने डीएसटी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और कैडेट ऋद्धि सिंह ने नृत्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय में एनसीसी के अधिकारी लेफ्टिनेंट रमेश कुमार, प्रो. पायल चंदेल और नरेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के मार्गदर्शन में इस शिविर में प्रतिभागिता करने गए सभी विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस शिविर में हकेंविवि के प्रतिभागियों सहित 390 एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। पराक्रम (द्रास), सुमित कुमार (कोहिमा), अमन (नौशेरा), निश्चल कुमार (मैक्तिला), सिया (मैक्तिला) और रीना (द्रास) को कंपनी सीनियर्स के रूप में उनके योगदान के लिए प्रशंसा पदक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, सुमित कुमार, अमन और निश्चल कुमार ने गार्ड ऑफ ऑनर में प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहिमा कंपनी, कंपनी सीनियर सुमित कुमार के नेतृत्व में इंटर-कंपनी चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने में सफल रही, जबकि नौशेरा कंपनी ने वॉलीबाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें पंकज खैरवाल, अमन बोरा और टिंकू मुख्य सदस्य रहे। सीपीएल रीना ने एंकरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी क्षमता को प्रदर्शित किया। इस शिविर ने कैडेट्स को समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, टीमवर्क और नेतृत्व कौशल जैसे महत्वपूर्ण गुण सिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed