फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Papers complete, taxes paid, yet people still waiting...people wandering for property ID

Mahendragarh-Narnaul News: कागज पूरे, टैक्स जमा फिर भी इंतजार...प्रॉपर्टी आईडी के लिए भटक रहे लोग

Sun, 08 Mar 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Papers complete, taxes paid, yet people still waiting...people wandering for property ID
फोटो संख्या:74- नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़-- संवाद - फोटो : स्टेडियम में महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं ​खिलाड़ी।
महेंद्रगढ़। प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए नागरिकों को महीनों तक नगर पालिका के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। दस्तावेजों की कमी, गलत नाम और बकाया टैक्स का हवाला देकर कई आवेदन अटके हुए हैं। कई लोगों ने छह माह पहले आवेदन और टैक्स जमा करवाने के बावजूद अभी तक आईडी नहीं बन पाई है।
विज्ञापन

इससे नागरिकों को परेशानी तो हो ही रही है साथ ही नगर पालिका को भी राजस्व का नुकसान झेलना पड़ रहा है। करीब 50 हजार की आबादी वाले शहर में अब तक 16,961 प्रॉपर्टी आईडी ही बन पाई हैं, जबकि लगभग 8 हजार आईडी अभी भी लंबित हैं।
विज्ञापन

वहीं दस्तावेजों की कमी, गलत नाम, पैमाइश में त्रुटि और बकाया टैक्स जैसे कारण बताकर नागरिकों को बार-बार नगर पालिका के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। स्थिति यह है कि प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों के लिए केवल एक कर्मचारी तैनात है जिससे समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में आवासीय भवनों की आईडी की संख्या 7,081, व्यवसायिक आईडी 2,391, खाली प्लॉट की आईडी 5,221, सरकारी भवनों की 191, मिक्स भवनों की 1,180, खेतीहर भूमि की 682, औद्योगिक भूमि की 14 प्रॉपर्टी आईडी हैं। इसके अलावा करीबन 8 हजार आईडी लंबित हैं।
--------------
नागरिकों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाए छह माह बीत चुके हैं और अभी तक हम सभी भाईयों की प्रॉपर्टी आईडी नहीं बन पाई है। अब समाधान के लिए अधिकारी जवाब नहीं दे रहे हैं। स्वयं अधिकारियों में भी जानकारी का अभाव है और इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।- दिनेश वैद्य, वार्ड-3
बॉक्स
आईडी में नाम व पैमाइश गलत लिखा गया है और इसको ठीक कराने गया तो जमीन के नक्शे का मिलान सही नहीं मिला। इसके चलते आवेदन निरस्त कर दिया। इसकी शिकायत नपा जेई प प्रधान को की थी लेकिन पांच माह बाद भी समाधान नहीं हो पाया है।
-राजेश कुमार, वार्ड-14
बॉक्स
मेरी आईडी में प्रॉपर्टी किसी ओर के नाम कर दी है। अब नई प्रॉपर्टी बनवाने के लिए 6 माह पहले ऑनलाइन आवेदन किया था। अब तक न तो पुरानी में नाम ठीक हुआ और न ही अधिकारियों की ओर से नई आईडी के बनाने के लिए कार्य किया गया है।
-जितेंद्र शर्मा, वार्ड-7
बॉक्स
मैंने 6 माह पहले ऑनलाइन प्रॉपर्टी के लिए आवेदन किया था। इसकी प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। काफी बार अधिकारियों के पास गया और अब भी अधिकारी तारीख पर तारीख देकर कार्यालयों के चक्कर लगवा रहे हैं। -श्यामसुदंर, वार्ड-14

-------
वर्जन:



यह मामला अभी संज्ञान नहीं है और अगर कोई समस्या है तो सोमवार को अधिकारियों से बातचीत करेंगे। समस्या से जूझने वाले नागरिक किसी भी दिवस कार्यालय में आकर मिल सकते हैं। उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:74- नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़-- संवाद

फोटो संख्या:74- नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़-- संवाद- फोटो : स्टेडियम में महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी।

फोटो संख्या:74- नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़-- संवाद

फोटो संख्या:74- नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़-- संवाद- फोटो : स्टेडियम में महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी।

फोटो संख्या:74- नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़-- संवाद

फोटो संख्या:74- नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़-- संवाद- फोटो : स्टेडियम में महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी।

फोटो संख्या:74- नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़-- संवाद

फोटो संख्या:74- नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़-- संवाद- फोटो : स्टेडियम में महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article