{"_id":"6a8ca03b69509d2b7f0a6e64","slug":"pankaj-yadav-chairman-of-the-panchayat-samiti-and-member-of-the-district-public-relations-and-public-grievances-committee-mla-omprakash-yadav-narnol-news-c-196-1-nnl1004-144301-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: परिवेदना समिति की बैठक में भड़के चेयरमैन, बोले- विधायक जी...छोटी राजनीति मत करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: परिवेदना समिति की बैठक में भड़के चेयरमैन, बोले- विधायक जी...छोटी राजनीति मत करो
विज्ञापन
नारनौल। जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की सोमवार को हुई बैठक में टीन शेड और साइन बोर्ड के निर्माण से जुड़ी शिकायत पर सुनवाई के दौरान हंगामा हो गया। नारनौल पंचायत समिति चेयरमैन पंकज यादव ने विधायक ओमप्रकाश यादव पर उनके सामने ही छोटी राजनीति करने का आरोप लगा दिया।
शिकायतकर्ता डोहर कलां निवासी प्रवीण कुमार ने पंचायत समिति चेयरमैन और बीडीपीओ पर उनके गांव के विकास कार्यों में कथित गड़बड़ी और मानकों के अनुसार सामग्री नहीं लगाने के आरोप लगाए थे। इस पर चेयरमैन पंकज यादव ने कहा कि यह मामला कुछ नहीं है, शिकायतकर्ता विधायक की संरक्षण में हैं। विधायक जी ही ये करवा रहे हैं।
इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि विधायक जी, कुछ करना है तो मेरे साथ कर लो। इस तरह की छोटी राजनीति मत करो। आप तो छोटी राजनीति पर आ गए। यह तो नारनौल-नांगल चौधरी के बीच राजनीति हो रही है।
विज्ञापन
इसके बाद चेयरमैन अपने लगे आरोपों पर बोले कि शिकायत में पांच पंचायतों का उल्लेख किया गया है जबकि संबंधित टेंडर केवल एक पंचायत में हुआ है। उन्होंने मामले की किसी भी अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने पर सहमति जताई।
बैठक में ग्रीवेंस कमेटी की सदस्य ने कहा कि पिछली बैठक में मंत्री विपुल गोयल ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई थी। आरोप है कि जांच के दौरान चेयरमैन पंकज ने टीम को सही तरीके से जांच नहीं करने दी और उसके साथ बदतमीजी की।
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि डोहर कलां समेत कई गांवों में टीन शेड और साइन बोर्ड के निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया व कम वजन के टीन लगाए गए। इसके बाद राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने मामले को विजिलेंस जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए।
आरोप-प्रत्यारोप ने मामले को दिया राजनीतिक रंग
बता दें कि चेयरमैन पंकज नांगल चौधरी विधानसभा के गांव बलाहां से आते हैं। उन्हें पूर्व मंत्री डाॅ. अभय सिंह का करीबी माना जाता है। वहीं, उप प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण कुमार नारनौल विधानसभा के गांव डोहर से हैं और विधायक ओमप्रकाश यादव का करीबी माना जाता है। बैठक के दौरान नेताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों के बीच सामने आए आरोप-प्रत्यारोप ने मामले को राजनीतिक रंग भी दे दिया।