{"_id":"68ebfa71b6a54725e20f0b36","slug":"pankaj-dahiya-was-welcomed-by-the-villagers-narnol-news-c-203-1-sroh1011-120910-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पंकज दहिया का ग्रामीणों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पंकज दहिया का ग्रामीणों ने किया स्वागत
Mon, 13 Oct 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- गांव धनौंदा में भारतीय नौसेना से सेवानिवृत पंकज दहिया को पगड़ी व फूलमाला पहनाक
कनीना। गांव धनौंदा निवासी पंकज दहिया जिन्होंने भारतीय नौसेना में 15 वर्षों तक नायक पद पर सेवा दी। शनिवार को केरल से सेवानिवृत्त होकर पैतृक गांव लौटे।
पंकज दहिया के गांव पहुंचने पर परिजनों, रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने स्वागत किया। पंचायत समिति कनीना के पूर्व चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त हेडमास्टर सूरत सिंह, समाजसेवी मुकेश चौहान ने बताया कि लोगों में खुशी है। गांव के युवाओं ने 50 बाइकों के काफिले के साथ पंकज दहिया को आंबेडकर भवन तक पहुंचाया जहां उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
भीमराव आंबेडकर समिति धनौंदा की ओर से उन्हें पगड़ी, फूलमाला और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बसपा नेता अतर लाल ने पगड़ी पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सूरत सिंह, झम्मन लाल, सतपाल थानेदार, राजेंद्र नंबरदार, हवलदार राजबीर, राजपाल थानेदार, जय सिंह मैनेजर, हरिराम फोरमैन, डॉ. दलीप, डॉ. रामकुमार, दयानंद, कप्तान साहब, प्रवीण डीपी, एडवोकेट विजय सहित अनेक लोग मौजूद रहे।