फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Panchayat's land lease in someone else's name, the money for compensation went to someone else's account

पंचायत की जमीन का पट्टा किसी और के नाम, भावांतर भरपाई का पैसा किसी और के खाते में गया

Wed, 24 Nov 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Panchayat's land lease in someone else's name, the money for compensation went to someone else's account
गांव भौड़ी की ग्राम पंचायत की पट्टे पर छोड़ी गई भूमि पर किसी अन्य ने मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत पंजीकरण करवाकर बाजरे का सरकार द्वारा दिया गया भावांतर भरपाई योजना का पैसा ले लिया है। जिससे किसान इस योजना से वंचित रह गए हैं। अब किसान का रबी की फसल सरसों का भी पंजीकरण नहीं हो रहा है। पोर्टल पर सरसों का भी किसी अन्य ने पंजीकरण करवा लिया है।
विज्ञापन

निवर्तमान सरपंच दलीप सिंह ने बताया कि पंचायत की करीब 40 एकड़ कृषि योग्य भूमि का पट्टा बाजरे की फसल के लिए धर्मपाल, राजपाल, ब्रह्मप्रकाश, सजेंद्र, रामेश्वर, हरीसिंह, सतबीर व अमर सिंह को दिया गया था। इन्हीं किसानों ने पंचायती भूमि पर बाजरे की काश्त की थी, लेकिन जब ये किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए गए तो किसी अन्य ने पंजीकरण करवाया हुआ था। जब इस संदर्भ में कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर उनकी सलाह पर पोर्टल पर ऑब्जेक्शन भी नहीं लगा। अब जब सरकार द्वारा बाजरे के किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत प्रति एकड़ 6 हजार रुपये की राशि भी जमीन पर काश्त नहीं करने वाले लोगों के पास चली गयी है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि अब रबी की फसल सरसों का पंजीकरण करवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर गये तो इसका भी पंजीकरण नहीं हो रहा है। सरपंच दलीप सिंह ने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा की दो बार पोर्टल खोला गया है लेकिन बाजरे का ऑप्शन नहीं खुलने के कारण दिक्कत बनी हुई है। किसानों ने जिला उपायुक्त से गुहार लगाकर संबंधित विभाग को निर्देश देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस संबंध में खंड कृषि अधिकारी डॉ. रजनीश ने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण राजस्व विभाग के पास जाता है। अगर किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत है तो संबधित तहसील में जाकर जमीन की फर्द व आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक पत्र लिखे। हमारे पास भी किसान आते है तो उनको हम राजस्व विभाग के पास प्रेषित करेंगे। वहीं सरपंच ने बताया कि जब हम राजस्व विभाग के पास जाते है तो वो कृषि विभाग के पास भेज देते है। इस प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में बनाई गई भावांतर भरपाई योजना का लाभ असल किसानों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed