फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Panchayat of village Pali honored 19 talents for getting good marks

Mahendragarh-Narnaul News: गांव पाली की पंचायत ने अच्छे अंक आने पर 19 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Wed, 08 May 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 08 May 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Panchayat of village Pali honored 19 talents for getting good marks
फोटो संख्या: 62 गांव पाली में विद्या​र्थियों को सम्मानिनत करते हुए ग्रामीण---संवाद
महेंद्रगढ़। गांव पाली की ग्राम पंचायत ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रतिभाओं के सम्मान में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्राम पंचायत की ओर से विद्यालय के 19 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ-साथ स्टाफ सदस्यों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। प्राचार्य ईश्वर चंद शर्मा ने बताया कि विद्यालय के 60 विद्यार्थियों में से 30 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है और 19 ने अलग-अलग विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

सरपंच देशराज फौजी व ग्राम पंचायत की ओर से विद्यालय प्राचार्य के साथ-साथ स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ने विद्यालय को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में विद्यालय टॉपर विन्नी, रचना, योगेश व प्रीतम, नितिन, साहिल, सरला बाई, मनीषा, रीतिका, निशिका, विकास, भूमिका, अंशु, मोहित, साहिल, सानिया, विकास और पायल शामिल हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रेम फौजी एक्स सर्विसमैन लीग प्रधान, पूर्व बाबा जयराम दास कमेटी प्रधान सूबेदार रामावतार सिंह, हवलदार रघुवीर सिंह, हवलदार जयपाल सिंह, सूबेदार मेजर अवधेश सिंह, सूबेदार महेंद्र सिंह, एमसी के प्रधान सोमवीर सिंह, पंडित अनिल सिंह, पंडित काशीराम, विक्रम सिंह, सूबेदार वेदपाल सिंह आदि लोगों ने प्रतिभाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed