फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   panchayat election, boths will be coverd by camaras

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांवों की होगी वीडियोग्राफी

Thu, 07 Jan 2016 12:10 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Thu, 07 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जिले में 44 गांव अति संवेदनशील और 71 गांव संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन सभी गांवों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी जिससे पल-पल की खबर प्रशासन को मिलती रहे।

विज्ञापन


उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि अटेली में तीन गांव अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जिनमें बाछौद, मिर्जापुर और गढ़ी रूथल हैं। महेंद्रगढ़ में पाली, आकोदा, खुडाना, बसई, नांगल सिरोही, खैरोली, जासावास, देवास, जेरपुर हैं। नारनौल में गोद, गहली, बलाहा कला, पटीकरा, मंढाणा, नसीबपुर, शाहपुर-एक, फैजअलीपुर, बदोपुर, मकसूसपुर हैं ।
विज्ञापन


निजामपुर में निजामपुर, छिलरो, आजमा बाद मौखुता, नांगल दुर्गू और सरेली हैं। कनीना में छितरोली, उन्हानी, चैलावास, नौताना हैं। सिहमा में मुंडिया खेड़ा, दौंगड़ा अहीर, डेरोली अहीर, आजमनगर हैं। नांगल चौधरी में भुंगारका, नायन, नांगल कालिया, धोलेड़ा, नियामतपुर हैं। इसी प्रकार सतनाली में बारड़ा, डालनवास, माधोगढ़ और पथरवा गांव को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संवेदनशील गांवों में अटेली में गुजरवास, सिलारपुर, भोड़ी, सुजापुर, गणिहार, खोड़, कांटी, खेड़ी,  बिहाली, राजपुरा, सलीमपुर, पृथ्वीपुरा हैं। महेंद्रगढ़ में मालड़ा सराय व बास, मांडोला, झूक, बूचोली, कुराहवटा, जोनावास, खातोद, बुडीन और बेरी हैं। नारनौल में कुतबापुर, कोजिंदा, कोरियावास, मंडलाना, कांवी व बड़कोदा हैं। निजामपुर में इस्लामपुरा, बसीरपुर, मारोली, तलोट व घाटासेर हैं। कनीना में मोड़ी, कोका, कलवाड़ी, खरकड़ा बास, गुढा, पोता,  अगीहार, श्याणा, बाघोत, उच्चत, सेहलंग, करीरा, खेड़ी, धनौंदा, पाथेड़ा, रामबास, सुंदरह, बेवल, भोजावास, गोमला, तलवाना व रसूलपुर हैं। सिहमा में सागरपुर, अटाली, गुवानी, सुरानी, खासपुर, दुलोठ जाट। नांगल चौधरी में बूढवाल, सहबाजपुर, भेडंटी व कमानियां हैं। सतनाली में सोहड़ी, सुरेहती जाखल, डिगरोता, सतनाली, बलाना व बुडीन को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।


डीसी ने बताया कि चुनावों में 20 से 25 बूथों पर एक पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी रहेगी और हर बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। चुनावों के मद्देनजर जिले के सभी नाकों पर पुलिस तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों की लिस्ट तैयार कर ली गई  है। सीमा के साथ लगने वाले अन्य राज्यों के भी असामाजिक किस्म के लोगों का पूरा डाटाबेस पुलिस प्रशासन के पास है। डीसी ने बताया कि जिले में चुनावों के लिए लगाए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजरों के लिए वाहन आदि की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील व अति संवतेदनशील बूथों की वीडियोग्राफी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed