{"_id":"68ed407723dd676d780ddc01","slug":"panchayat-bans-wasteful-expenditure-like-dj-and-funeral-feasts-violations-will-face-social-boycott-narnol-news-c-196-1-nnl1003-131032-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पंचायत ने डीजे, मृत्यु भोज जैसी फिजूल खर्ची पर लगाई रोक, उल्लंघन पर होगा सामाजिक बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पंचायत ने डीजे, मृत्यु भोज जैसी फिजूल खर्ची पर लगाई रोक, उल्लंघन पर होगा सामाजिक बहिष्कार
विज्ञापन
फोटो नंबर-26गांव आंतरी की पंचायत में भाग लेते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
नारनौल। उपमंडल के गांव आंतरी की पंचायत ने समाज में बढ़ती कुरीतियों और फिजूल खर्ची पर रोक लगाने के लिए सराहनीय पहल की है। रविवार शाम आयोजित पंचायत की अध्यक्षता नांगल चौधरी मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामाशंकर ने की जिसमें गांव के सरपंच बलवंत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पंचायत में सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया कि अब गांव में किसी भी समारोह में डीजे नहीं बजाया जाएगा।
सरपंच बलवंत ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति इन निर्णयों का उल्लंघन करेगा तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। गांव का कोई भी व्यक्ति उसके किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा। पंचायत ने यह भी तय किया कि बच्चे के जन्म पर सामूहिक भोज नहीं किया जाएगा और लड़की की शादी में ग्रामीणों की ओर से केवल एक रुपये का कन्यादान दिया जाएगा। शादी समारोह में न्योता आने पर एक परिवार से केवल एक व्यक्ति ही शामिल होगा।
ग्रामीण राजेंद्र नंबरदार ने बताया कि पंचायत के इन फैसलों को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया गया जिसमें सभी ग्रामीणों ने एकमत होकर सहमति जताई। सरपंच बलवंत ने कहा कि ये कदम समाज में समानता और सादगी को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए हैं।