फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Padyatra of Nambardars reached Kanina with demands, will end with Mahasammelan after reaching Chandigarh

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर नंबरदारों की पदयात्रा पहुंची कनीना, चंडीगढ़ पहुंचकर महासम्मेलन के साथ होगा समापन

Sat, 07 Jan 2023 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Padyatra of Nambardars reached Kanina with demands, will end with Mahasammelan after reaching Chandigarh
कनीना। नंबरदार एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर नांगल चौधरी से चंडीगढ़ पैदल यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा शनिवार को कनीना में पहुंचते ही क्षेत्र के दर्जनों नंबरदारों ने यात्रा के पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नंबरदार एसोसिएशन प्रधान जिले सिंह ने बताया कि नंबरदार अपनी मांगों को लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। यह पैदल यात्रा 1 जनवरी से नांगल चौधरी से प्रारंभ होकर नारनौल, अटेली होते हुए 7 जनवरी को कनीना में पहुंची है। यात्रा हरियाणा के सभी जिलों से होती हुई चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ में एक महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें पूरे हरियाणा के नंबरदारों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने नंबरदारों के ऊपर काला कानून लागू कर दिया है। हमारी सरकार से मांग है कि नंबरदारों पर से काला कानून हटाए। सरकार द्वारा नए नंबरदारों की नियुक्ति बंद की गई है उसको बहाल किया जाए। सरबराई को खत्म कर दिया गया है उसको हटाया जाए। 60 से ऊपर के नंबरदारों को हटा दिया गया है उनको वापस लगाया जाए। नंबरदार की जगह नंबरदार के लड़के को लगाया जाए। इस तरह की अनेक मांग हैं जिनको लेकर चंडीगढ़ में एक महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सरकार अगर नंबरदारों उनकी मांगों को नहीं मानती है तो फिर आर पार की लड़ाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed