Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Outcry over deaths caused by stray cattle; MLA promises to clear the roads within two months

Mahendragarh-Narnaul News: बेसहारा गोवंश से मौतों पर उबाल, विधायक ने दो माह में सड़कें मुक्त कराने का दिया भरोसा

Fri, 13 Nov 2026 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Outcry over deaths caused by stray cattle; MLA promises to clear the roads within two months
फोटो संख्या:72- बेसहारा गोवंश से निजात दिलाने को लेकर कमला  धर्मशाला में आयोजित बैठक में  मौजूद
महेंद्रगढ़। शहर में बेसहारा गोवंश के कारण बढ़ते हादसों के बाद शुक्रवार को कमला धर्मशाला में सर्व समाज की बैठक हुई जिसमें शहरवासियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने नाराजगी जताई। विधायक कंवर सिंह यादव और नपा प्रधान रमेश सैनी ने दो महीने में शहर की सड़कों को बेसहारा गोवंश से मुक्त करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि बेसहारा पशुओं से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। आठ नवंबर को शहर निवासी गुलशन शर्मा की सांड की टक्कर से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

माधो सैनी, बालाराम तिवाड़ी, रमेश जिंदल, शंकर लाल, नवीन मुद्गिल और सुनील सैनी की मौत का मामला भी उठाया गया। व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र बंटी ने कहा कि बंदरों, आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं से आमजन और व्यापारी परेशान हैं। अब नगर पालिका और प्रशासन को ठोस कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कुत्तों और बंदरों का आतंक
बैठक में आवारा कुत्तों और बंदरों की समस्या भी उठी। लोगों ने बताया कि अस्पताल में 30 से अधिक कुत्तों के काटने और 20 से अधिक बंदरों के काटने के मरीज पहुंच रहे हैं। विधायक ने नगर पालिका को समाधान के निर्देश देने का आश्वासन दिया। बैठक में दीपक सैनी, राजवीर सोनी, विजय पाल खोरीवाल, रामचंद्र, नरेश कुमार, हरिराम खन्ना, ईश्वर सिंह, रोहताश कुमार, ओमप्रकाश, अमर सिंह सोनी, गोशाला संचालक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
भोजावास में 89 एकड़ जमीन पर बनेगा गो अभयारण्य
विधायक कंवर सिंह यादव ने बताया कि गांव भोजावास में 89 एकड़ छह कनाल जमीन गो अभयारण्य के लिए गो आयोग को दी गई है। चाहरदीवारी और अन्य सुविधाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डेढ़ से दो महीने में चारदीवारी का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। भविष्य में रकबा 100 से 150 एकड़ तक करने की योजना है। गोवंश के रहने, चारे और पानी की व्यवस्था सरकार करेगी। अभयारण्य तैयार होने तक नगर पालिका, गोशालाओं और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाया जाएगा। निगरानी के लिए कमेटी बनेगी। पशुओं की पहचान के लिए विशेष डिवाइस लगाए जाएंगे ताकि उन्हें दोबारा सड़क पर छोड़ने वालों की जवाबदेही तय हो सके। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।

कमेटी दो माह बाद करेगी समीक्षा
निगरानी के लिए गठित कमेटी में सुरेंद्र बंटी, लखीराम सैनी, सुरेश सैनी, दिनेश वैद्य, सुरेश अरोड़ा, लालचंद यादव, रतिराम टांक, लक्ष्मीनारायण सैनी, श्रीचंद वाल्मीकि, सूरत सैनी और गजेंद्र सोनी शामिल हैं। सुरेंद्र बंटी ने कहा कि दो महीने में शहर बेसहारा पशुओं से मुक्त नहीं हुआ तो दोबारा बैठक बुलाकर महेंद्रगढ़ बंद और धरना का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने नंदीशाला खोलने और पिछले साढ़े चार साल में नगर पालिका द्वारा गोशालाओं में भेजे गए गोवंश का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग भी की।

फोटो संख्या:72- बेसहारा गोवंश से निजात दिलाने को लेकर कमला  धर्मशाला में आयोजित बैठक में  मौजूद

फोटो संख्या:72- बेसहारा गोवंश से निजात दिलाने को लेकर कमला  धर्मशाला में आयोजित बैठक में  मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed