Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Volleyball star Chirag Yadav receives a grand welcome upon his arrival in his village

Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबॉल स्टार चिराग यादव का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत

Fri, 13 Nov 2026 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Volleyball star Chirag Yadav receives a grand welcome upon his arrival in his village
फोटो नंबर- 07गांव पहुंचने पर वॉलीबॉल ​खिलाड़ी चिराग यादव को सम्मानित करते ग्रामीण। स्रोत :
मंडी अटेली। गांव चंदपुरा के वॉलीबॉल खिलाड़ी चिराग यादव का गुरुवार को गांव लौटने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। एशियाई खेलों और वॉलीबॉल चैंपियन लीग में शानदार प्रदर्शन कर चिराग ने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

चिराग यादव ने एशियाई खेलों में भारतीय वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में छठा स्थान हासिल किया। इस दौरान चिराग ने अपने शानदार खेल से सभी का ध्यान खींचा। इसके अलावा वॉलीबॉल चैंपियन लीग में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। लीग में उन्हें सबसे महंगी कीमत पर खरीदा गया था। बेहतर प्रदर्शन के चलते उन्हें टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर भी चुना गया।
विज्ञापन

गांव की सरपंच शर्मीला ने कहा कि चिराग की सफलता पूरे गांव और क्षेत्र के युवाओं के लिए गर्व की बात है। उनकी उपलब्धि से दूसरे युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चिराग यादव ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। स्वागत समारोह में कामरेड बलबीर, कर्मवीर प्रधान, सतीश डीएसपी, तेजप्रकाश समाजसेवी, महेश हेड मास्टर, अमीर सिंह और महिपाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed