Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Upon receiving the Dronacharya Award, SAI boxing coach Dharmendra said, "I have to prepare many Arjunas."

Mahendragarh-Narnaul News: द्रोणाचार्य अवॉर्ड पाकर साई के मुक्केबाजी कोच धर्मेंद्र बोले-कई अर्जुन करने हैं तैयार

Fri, 13 Nov 2026 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Upon receiving the Dronacharya Award, SAI boxing coach Dharmendra said, "I have to prepare many Arjunas."
27 कोच धर्मेंद्र यादव को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। स्रो
रोहतक। राजीव गांधी स्टेडियम स्थित साई सेंटर के मुक्केबाजी कोच धर्मेंद्र यादव को शुक्रवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि मुझे अभी कई अर्जुन तैयार करने हैं। कोच का काम केवल खेल या इसके परिणाम तक ही नहीं है। हार की स्थिति में खिलाड़ी का मनोबल न गिरने देना भी है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने कहा कि एक खिलाड़ी और कोच के तौर पर वे कई साल से देश की सेवा कर रहे हैं। यह पुरस्कार उन्हें आगे और भी शानदार प्रदर्शन करने की ऊर्जा देगा। ऐसे बड़े पुरस्कार अपने साथ बड़ी जिम्मेदारियां लाते हैं।
विज्ञापन

एक अच्छा गुरु वही है जो शिष्य की कमजोरी और ताकत दोनों को पहचाने और उसके अनुसार ही शिष्य को तैयार करे। ताकत को दोगुना करना और कमजोरी को कम करना ही कोच का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रहने वाले हैं। वे लंबे समय से रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में संचालित साई केंद्र में मुक्केबाजी के कोच के पद पर नियुक्त हैं।

सबसे कम उम्र में मिला था अर्जुन अवॉर्ड
धर्मेंद्र को साल 1991 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उस समय यह पुरस्कार लेने वाले वे देश के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। इन्होंने मोहम्मद अली कमर, विकास कृष्णा, मंदीप जांगड़ा, मनीष कौशिक, ललित लाकरा और गौरव सोलंकी जैसे मुक्केबाजों को प्रशिक्षण दिया है। इनके शिष्यों ने साल 2006, 2010, 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई चैंपियनशिप 2019 देश के लिए पदक जीते हैं। 2023 की विश्व चैंपियनशिप और 2010, 2014 व 2018 के एशियाड में भी मेडल हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed