{"_id":"698f7607052f6f9c0a03e92a","slug":"out-of-eight-sanctioned-posts-of-pharmacists-in-the-civil-hospital-six-posts-are-vacant-narnol-news-c-203-1-sroh1011-124042-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में फार्मासिस्ट के आठ स्वीकृत पदों में से छह पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में फार्मासिस्ट के आठ स्वीकृत पदों में से छह पद रिक्त
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में महज दो फार्मासिस्ट के सहारे जिम्मेदारों की ओर से व्यवस्था बनाने के दावे किए जा रहे हैं। नागरिक अस्पताल में फार्मासिस्ट के आठ पद स्वीकृत हैं लेकिन लंबे समय से छह पद रिक्त हैं।
ऐसे में लोगों को दवाएं लेने से अन्य चिकित्सा सहायताओं के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में औसतन प्रतिदिन 400 से 500 तक ओपीडी होती हैं। दवाई लेने के लिए भी लंबी लाइन लग जाती है जिसके कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
फार्मासिस्टों की कमी के कारण दवा वितरण की प्रक्रिया धीमी हो जाती है जिससे मरीजों को अनावश्यक मानसिक व शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
-- -- -- -- -- -- -
दवाओं के काउंटर पर लग रही भीड़
दवाओं के काउंटर पर अक्सर लोगों की भीड़ रहती है। वहीं इजेक्शन लगवाने के लिए भी लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। फार्मासिस्ट के पद रिक्त होने के कारण दवा वितरण, दवाओं के स्टोर व्यवस्थित रखने, डिस्पेंसरी, रिकार्ड रूम, डिलिवरी वार्ड सहित अन्य वार्डों में भी लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
- वर्जन:
अस्पताल भवन में पहले से ही जगह का अभाव बना है। नए स्टाफ के लिए जगह की कमी है। इसके बावजूद विभाग को स्थिति से अवगत कराया गया है और समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। -जयप्रकाश, एसएमओ, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।