फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Organized a training program for the village water and sewerage committee

Mahendragarh-Narnaul News: ग्राम जल व सीवरेज समिति का प्रशिक्षण का कार्यक्रम कराया

Wed, 26 Mar 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Organized a training program for the village water and sewerage committee
फोटो नंबर-04गांव हमीदपुर में ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते टीम के सदस्य। स्रोत - फोटो : ramnagar news
नारनौल। पेयजल व्यवस्था प्रबंधन व स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम जल व सीवरेज समिति के प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत हमीदपुर के सरपंच कैलाश चंद ने की। खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने बताया कि जल प्रबंधन व स्वच्छता को अपनाते हुए जल जीवन मिशन को सफल बनाने में ग्राम जल व सीवरेज समिति की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

इसलिए ग्राम जल व सीवरेज समिति को अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जागरूक होते हुए कार्य करने की जरूरत है ताकि पेयजल के उचित प्रयोग के साथ उसकी स्वच्छता बनी रहे। साफ पानी प्राप्त करना सभी का अधिकार है और पानी को साफ करना सभी का कर्तव्य है। यदि कोई व्यक्ति जानबूझ कर पेयजल व्यवस्था को बाधित करता है तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ होने वाली पंचायती या विभागीय कार्रवाई के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

ग्राम सचिव हवा सिंह ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए सभी को स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में भागीदारी करते हुए सार्वजनिक स्थानों व जल स्रोत के पास गंदगी नहीं डालनी चाहिए। किसी एक व्यक्ति की लापरवाही डायरिया जैसी जल जनित बीमारी का कारण बनती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस अवसर पर पंप राजेश, विनीत, राजबीर सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed