फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Orders to restart rent for shopkeepers who have been occupying the premises for 50 years

Mahendragarh-Narnaul News: 50 वर्षों से काबिज दुकानदारों का किराया दोबारा शुरू करने के आदेश

Thu, 19 Feb 2026 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Orders to restart rent for shopkeepers who have been occupying the premises for 50 years
फोटो संख्या:69- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में दुकानदारों की समस्या सुनते नगर पालिका प्रधान रमेश सैन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका कार्यालय में वीरवार को प्रधान रमेश सैनी ने अधिकारियों की बैठक ली जहां बालाजी चौक से आईटीआई रोड पर स्थित नगर पालिका की दुकानों का किराया बंद होने का मुद्दा रखा गया। प्रधान ने अधिकारियों को दस दिनों के भीतर किराया वसूली प्रक्रिया दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि बालाजी चौक से आईटीआई रोड तक करीब 50 वर्ष पहले नगर पालिका की ओर से 50 से अधिक दुकानें बनाकर नियमानुसार आवंटित की गई थीं।
दुकानदार दशकों से समय पर किराया जमा कर रहे थे लेकिन पूर्व सचिव प्रशांत पराशर ने बिना किसी ठोस कारण, बिना नोटिस और बिना किसी कानूनी आधार के मौखिक आदेशों से किराया लेना बंद कर दिया था।
विज्ञापन

प्रधान ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय सचिव के अधिकार क्षेत्र से बाहर था। इस संबंध में न तो प्रधान से विचार-विमर्श किया गया और न ही उच्च अधिकारियों से अनुमति ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मनमाने फैसले से नगर पालिका को भारी वित्तीय हानि हुई है और दुकानदारों को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। इस मौके पर नगर पालिका सचिव गौरव सांगवान, एमई राजेश कौशिक, जेई नवदीप सिंह व दुकानदार उपस्थित रहे।

----------------------
मलकियत विवाद पर होगी कानूनी घेराबंदी
मामले में नया मोड़ तब आया जब यह संज्ञान में लाया गया कि पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग और आईटीआई संस्थान ने इन दुकानों पर अपनी मलकियत का दावा करते हुए न्यायालय में केस दायर कर दिया है। इस पर प्रधान ने कड़ा रुख अपनाते हुए सचिव को आदेश दिया कि तहसीलदार के माध्यम से तुरंत उक्त भूमि की दोबारा पैमाइश करवाई जाए ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। नगर पालिका के अधिवक्ता से परामर्श लेकर अन्य विभागों की ओर से किए गए दावों का मजबूती से जवाब दिया जाए। उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर इस पूरे मामले से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed