बहादुरगढ़। एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर सोमवार को बिजली निगम के कार्यकारी अधिकारी कार्यालय पर बिजली निगम में डीसी रेट पार्ट-2 कर्मचारियों को एचकेआरएन में मर्ज करने के फैसले के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता लोकेश जेई ने की जबकि मंच संचालन अमित शर्मा ने किया। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार समय रहते इस निर्णय को वापस ले, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। प्रदर्शन में नवीन, राकेश, राजेश, मनोज, जितेंद्र, संदीप, धर्मराज, बंटी, मुकेश सहित अनेक कर्मचारियों ने संबोधित किया। यूनियन नेताओं ने सरकार से बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की और चेताया कि मांगें न मानी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संवाद