फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Opposition to direct recruitment of senior doctors

वरिष्ठ चिकित्सकों की सीधी भर्ती का विरोध

Wed, 24 Nov 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Opposition to direct recruitment of senior doctors
डीसी को ज्ञापन देते चिकित्सक। संवाद - फोटो : Narnol
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के तत्वावधान में जिले के सरकारी चिकित्सकों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नाम उपायुक्त अजय कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला प्रधान मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. पवन यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा नई पॉलिसी के तहत अब वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती करने का निर्णय लिया है, जोकि गलत है। इस पर सरकार तुरंत रोक लगाए। अगर वरिष्ठ चिकित्सा की सीधी भर्ती की जाएगी तो पहले से बतौर मेडिकल ऑफिसर काम कर रहे चिकित्सकों की तरक्की का रास्ता रुक जाएगा। इसका असर पर चिकित्सा व्यवस्था पर पड़ेगा। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए अन्य राज्यों की तरह से अलग से कॉडर बनाया जाए, क्योंकि कामन कॉडर में विशेषज्ञ कागजी कार्रवाई में उलझ कर रह जाते हैं। इसका असर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ता है। इसके अलावा पीजी पॉलिसी में जो खामियां है, उन्हें ठीक किया जाए। खामियों के चलते विशेषज्ञ चिकित्सकों को केंद्र व बिहार राज्य की तर्ज पर स्पेशल पैकेज या अतिरिक्त इंक्रीमेंट का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस अवसर पर डॉ. संगीता यादव, डॉ. सर्वेश यादव, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed