फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Operator did not give money by taking money of five passengers, case registered

पांच यात्रियों के पैसे लेकर परिचालक ने नहीं दिए पैसे, केस दर्ज

Fri, 22 Apr 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Operator did not give money by taking money of five passengers, case registered
शहर थाना पुलिस ने हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल कार्यालय महाप्रबंधक की शिकायत पर एक परिचालक के खिलाफ सरकारी धनराशि का गबन करने की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महाप्रबंधक नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि नारनौल आगार (डिपो) की बस 16 अप्रैल को झुंझुनू से दिल्ली मार्ग पर जा रही थी। जिस पर बिरेंद्र सिंह बतौर परिचालक कार्यरत था। बस का निरीक्षण नारनौल डिपो द्वारा गठित जांच टीम के निरीक्षक सुरेश कुमार, उप निरीक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक देशराज और करतार सिंह द्वारा रघुनाथपुरा के नजदीक किया गया। जिसमें पाया गया कि परिचालक ने सिघांना से नारनौल के पांच यात्रियों से 200 रुपये किराया लेकर टिकट नहीं दिया था। इस प्रकार परिचालक सरकारी धनराशि का गबन करते हुए पाया गया। महाप्रबंधक ने बताया कि राज्य परिवहन द्वारा भिन्न-भिन्न मार्ग पर जिन बसों का संचालन किया जाता है वह पूरी तरह से चालक व परिचालक के सुपुर्द होती है। इसकी पूरी जिम्मेदारी चालक व परिचालक की होती है। मगर परिचालक द्वारा यात्रियों से पैसे लेकर बदले में टिकट न देकर सरकारी धनराशि का गबन किया है। महाप्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed