फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Operation of cooperation, service project 'Anand Rasoi'

सहयोग, सेवा प्रकल्प आनंद रसोई’ का हुआ संचालन

Sun, 03 Oct 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Operation of cooperation, service project 'Anand Rasoi'
रोटी रसोई में भोजन करते लोग - फोटो : Narnol
नारनौल। श्रमिक चौक पर रविवार को अंत्योदय कार्यक्रम में सहयोग, सेवा प्रकल्प ‘आनंद रसोई’ के संचालन में भारत विकास परिषद् शाखा द्वारा 300 श्रमिकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई । शाखा अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि दिनेश शर्मा अधिवक्ता अटेली के सौजन्य से उनके पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रमिक चौक पर उपस्थित लोगों के लिए भोजन व्यवस्था की गयी ।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रांत सचिव संजय शर्मा ने कहा कि सेवा को उपकार की अपेक्षा उत्तरदायित्व मानते हुए वापस लौटाना एक स्वस्थ परंपरा है। भाविप परंपरा का सदैव अनुसरण करती है। शाखा अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि सेवा का यह सर्वोत्तम प्रकल्प है कि हम मानवता के लिए कार्य करें । सचिव नरोत्तम सोनी ने कहा कि परिषद् के सेवा और संस्कार के प्रकल्प सामाजिक सद्भावना एवं सेवा के अनुपम उदाहरण होते हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पूर्व मजदूर दिवस से शाखा नारनौल ने ‘‘आनंद रसोई’’ नामक इस अभियान की शुरूआत की। इसके तहत लोग जन्मदिन, सालगिरह व अन्य आयोजनों पर भोजन वितरित करते हैं। कार्यक्रम प्रायोजक दिनेश शर्मा ने कहा कि परिषद् अपने संस्कारों का निर्वहन इस कार्यक्रम के माध्यम से कर रही है । इस अवसर पर सुभाष सिंगला, डॉ. विनोद गौड़, शाखा अध्यक्ष देवेन्द्र , सुभाष , रोशनलाल, विजय , संदीप , कमल , डॉ. विनोद व दिनेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed