फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Open counseling will be held again in PG College today, 965 seats out of 1540 are vacant

Mahendragarh-Narnaul News: पीजी कॉलेज में आज फिर होगी ओपन काउंसिलिंग, 1540 में 965 सीटें रिक्त

Fri, 11 Jul 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 11 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Open counseling will be held again in PG College today, 965 seats out of 1540 are vacant
नारनौल। राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में नए आवेदन को लेकर वीरवार से एक बार फिर पोर्टल खोल दिया गया है।
विज्ञापन

कॉलेज में दाखिलों को लेकर इस बार छात्रों में रुचि कम दिखाई दे रही है। इसके चलते दोनों मेरिट सूची जारी हो जाने व ओपन काउंसिलिंग के बाद भी सभी संकायों में कुल मिलाकर आधे ही दाखिले हुए हैं। पीजी कॉलेज के दाखिला प्रभारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि 11 जुलाई को कॉलेज में ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जो छात्र कॉलेज में दाखिला लेने से वंचित है और जिनका नंबर पहली व दूसरी मेरिट सूची में नहीं आया वे शुक्रवार को कॉलेज में आकर दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि नए छात्रों के दाखिले को लेकर भी पोर्टल खोल दिया दिया है। इसके माध्यम से छात्र एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीजी कॉलेज में सभी संकायों में 1540 सीटें हैं, जिनमें अभी 575 दाखिले हुए हैं। वहीं अभी भी 965 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

राजकीय महिला कॉलेज की दाखिला प्रभारी डॉ. ममता सिद्धार्थ ने बताया कि दाखिलों को लेकर कॉलेज में ओपन काउंसिलिंग व दस्तावेजों की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि जिन छात्राओं को दाखिला लेना है वे कॉलेज में आकर संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि जिन छात्राओं के नाम पहली व दूसरी मेरिट सूची में आ चुके हैं वे कॉलेज में जल्द से जल्द अपने दस्तावेजों की जांच करवा लें। महिला कॉलेज में विभिन्न संकायों 1200 सीटों पर अभी तक 550 दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर दाखिला प्रभारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि दाखिले कम इसलिए हुए हैं क्योंकि जिले में कॉलेजों की संख्या बढ़ गई हैं। वहीं बच्चे बाहर तथा अन्य कोर्स में भी जाने लग गए। उन्होंने बताया कि अभी ओपन काउंसिलिंग के साथ नए दाखिले के लिए भी पोर्टल खोल दिया गया जिससे सीटें पूरी होनी की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed