फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Open counseling for vacant seats in women's college today

Mahendragarh-Narnaul News: महिला कॉलेज में रिक्त सीटों के लिए ओपन काउंसिलिंग आज

Thu, 27 Jul 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 27 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Open counseling for vacant seats in women's college today
नारनौल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूजी प्रथम वर्ष की रिक्त सीटों के लिए पहली ओपन काउंसिलिंग की गई। काउंसिलिंग के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों के आधार पर मेरिट सूची जारी की गई। मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों को वीरवार को सीट ऑफर की जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों रात बारह तक अपनी फीस जमा करवानी होगी। फीस जमा करवाने व कॉलेज में रेडक्रॉस की रसीद कटवाने के बाद भी उक्त विद्यार्थी का दाखिला कंफर्म माना जाएगा।
विज्ञापन

शहर के महिला महाविद्यालय व पीजी कॉलेज नारनौल में यूजी प्रथम वर्ष की 1397 के करीब विभिन्न संकायों की सीटें रिक्त रह गई है। रिक्त सीटों को भरने के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ओपन काउंसिलिंग की जा रही है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में बुधवार को पहली ओपन काउंसिलिंग की गई। वहीं महिला महाविद्यालय में वीरवार को पहली ओपन काउंसिलिंग की जाएगी। काउंसिलिंग के दौरान जारी की जाने वाली मेरिट में स्थान प्राप्त करवाने वाले विद्यार्थियों को उसी दिन रात 12 बजे तक अपनी डिपॉजिट करवानी होगी।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष के विभिन्न कोर्स के लिए 1540 सीटों पर केवल 694 विद्यार्थियों ने अपनी फीस जमा करवाई है, जिसमें कला संकाय में 293, बीकॉम संकाय में 64, बीबीए में 26, बीसीए में 33, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 19, बीएससी मेडिकल में 66 तथा नॉन मेडिकल संकाय में 193 ने फीस जमा करवाई है। जबकि 846 के करीब सीटें विभिन्न संकायों अभी भी रिक्त रह गई है। नोडल अधिकारी ने बताया कि रिक्त सीटों में कला संकाय में 367, बीकॉम संकाय में 176, बीबीए में 26, बीसीए में 7, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 21, बीएससी मेडिकल में 94 तथा बीएससी नॉन मेडिकल में 167 सीट रिक्त बची है। इन रिक्त सीटों को ओपन काउंसिलिंग के माध्यम भरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कॉलेज में 551 सीटें रिक्त बचीं
महिला कॉलेज के डीन एडमिशन डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की रिक्त सीटों के लिए वीरवार को पहली काउंसिलिंग होगी। कॉलेज में 551 सीटें रिक्त बची हुई है। इनमें कला संकाय की कुल 800 सीटों पर 434 छात्राओं ने दाखिला लिया है। वहीं 366 सीटें रिक्त बची हुई है। इसी प्रकार बीकॉम संकाय की कुल 160 सीटों पर 55 छात्राओं ने अपना दाखिला कंफर्म किया है जबकि 105 सीटें अभी रिक्त रह गई है। मेडिकल की 120 सीटों में 74 पर दाखिला हुआ है। वहीं 46 सीटें रिक्त बची हुई है। नॉन मेडिकल संकाय की 120 सीटों में 86 पर छात्राओं ने दाखिला लिया है। इस प्रकार नॉन मेडिकल संकाय की 34 सीटें रिक्त रह गई है।
- फीस के साथ रेडक्रॉस की रसीद जरूर कटवाएं विद्यार्थी
दाखिला नोडल अधिकारी ने बताया कि यूजी प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को फीस के साथ रेडक्रॉस की रसीद आवश्यक रूप से कटवानी जरूरी है। इसके बिना दाखिला कंफर्म नहीं माना जाएगा। उन्होंने बताया कि यूजी प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों ने फीस तो जमा करवा दी है, लेकिन कॉलेज से 100 रुपये की रेडक्रॉस रसीद आधे विद्यार्थियों ने भी नहीं कटवाई है जबकि इसके बिना उनका दाखिला अधूरा माना जाएगा।



पीजी कॉलेज में रिक्त सीटों के लिए बुधवार को प्रथम ओपन काउंसिलिंग की गई। जिसकी मेरिट सूची जारी कर दी गई। इस सूची में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को वीरवार को सीटें ऑफर की जाएगी। इन विद्यार्थियों को वीरवार को ही रात 12 बजे तक अपनी दाखिला फीस ऑनलाइन जमा करवानी होगी। जिसके बाद ही उनका दाखिला कंफर्म माना जाएगा।
-डॉ. सतीश सैनी, दाखिला नोडल अधिकारी, पीजी कॉलेज, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed