फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   open bharti in bhiwani

भिवानी के भीम स्टेडियम में 14 से 31 दिसंबर तक होगी सेना की खुली भर्ती

Fri, 09 Jul 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
open bharti in bhiwani
नारनौल। भारतीय थल सेना में जिला महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी व चरखी दादरी के युवाओं के लिए 14 दिसंबर से 31 दिसंबर तक भीम स्टेडियम भिवानी में खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 13 अगस्त तक ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी की ओर से जारी सूचना के अनुसार सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी, नर्सिंग असिस्टेंट व नर्सिंग असिस्टेंट वेटरनरी पदों के लिए 14 से 31 दिसंबर तक भीम स्टेडियम भिवानी में खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जब भी ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन वेबसाइट पर फार्म भरें तो उसमें अपना मोबाइल नंबर अवश्य डालें और फिर सबमिट बटन दबाएं। उन्होंने बताया कि फार्म भरते समय किसी प्रकार की समस्या आती है तो आर्मी की वेबसाइट पर ऑनलाइन पूछताछ की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में भी संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आर्मी रैली की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क होती है। आर्मी किसी भी संस्था/ कोचिंग सेंटर से कोई संबंध नहीं रखती तथा भर्ती से पहले सेना किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल नहीं करवाती है। उम्मीदवार इस प्रकार की अफवाहों में ना आएं तथा भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed