फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Only youth skilled in future technologies will build a secure digital world: Vice-Chancellor

भविष्य की तकनीक में दक्ष युवा ही बनाएंगे सुरक्षित डिजिटल दुनिया : कुलपति

Thu, 16 Jul 2026 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Only youth skilled in future technologies will build a secure digital world: Vice-Chancellor
फोटो संख्या:64- अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव के समापन सत्र प्रमाण पत्र प्रदान करते कुलपति प्रो. टंके
महेंद्रगढ़। विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों के अनुरूप तैयार करें। यह बात हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने एआई और साइबर सुरक्षा पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव के समापन अवसर पर कही।
विज्ञापन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन (सीआईआई) की ओर से आयोजित दस दिवसीय कॉन्क्लेव का समापन 14 जुलाई को हुआ। 5 से 14 जुलाई तक चले इस आयोजन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों और कॅरिअर विकास जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी साझा की।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि हकेंवि नवाचार, उद्यमिता और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, एआई और डिजिटल फॉरेंसिक जैसे क्षेत्रों में वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉन्क्लेव में देश-विदेश के 500 से अधिक विद्यार्थियों, शोधार्थियों, वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञ व्याख्यान, पैनल चर्चा और तकनीकी कार्यशालाओं के माध्यम से नई तकनीकों की जानकारी हासिल की।
इस आयोजन में विश्वविद्यालय के इन्क्यूबेटेड स्टार्टअप महाराज साइबर सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड ने तकनीकी सहयोग दिया। सीआईआई निदेशक डॉ. मुरलीधर नायक भुक्या और कंपनी निदेशक विकास कुमार ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कॉन्क्लेव में आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार, सिविल जज नवीन कुमार और अंतरराष्ट्रीय साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. रक्षित टंडन सहित कई विशेषज्ञों ने युवाओं को डिजिटल सुरक्षा और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed