फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Only seven applications came on the first day of admission in colleges

Mahendragarh-Narnaul News: महाविद्यालयों में दाखिले के पहले दिन आए केवल सात आवेदन

Tue, 20 May 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 20 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Only seven applications came on the first day of admission in colleges
फोटो नंबर-15नारनौल के पीजी कॉलेज में बनाई गई हेल्प डेस्क से जानकारी लेते छात्र। संवाद
नारनौल। राजकीय महाविद्यालयों में सोमवार से पोर्टल खुलने के बाद दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पहला दिन होने के कारण सोमवार को कॉलेजों में आवेदन करने वालों की संख्या कम रही, लेकिन आने वाले दिनों में बढ़ेगी। दाखिले को लेकर राजकीय महाविद्यालय में भी सोमवार से हेल्प डेस्क शुरू हो गई है। हेल्प डेस्क में दाखिला प्रभारी डॉ. सतीश सैनी व उनकी टीम छात्रों को दाखिला संबंधी जानकारी देने के लिए सुबह 10 बजे शाम 4 बजे तक बैठे रहते हैं।
वहीं महिला कॉलेज में प्रोफेसर सुनील कुमार छात्राओं को दाखिला संबंधी जानकारी के लिए मौजूद रहते हैं। महाविद्यालयों में दाखिले का पहला दिन होने के चलते राजकीय महाविद्यालय में शाम तक छह आवेदन प्राप्त हुए। वहीं महिला महाविद्यालय में केवल एक आवेदन प्राप्त हुआ। पीजी कॉलेज के दाखिला प्रभारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि अभी दाखिले शुरू हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कुछ ही छात्र हेल्प डेस्क से दाखिला संबंधी जानकारी लेने के लिए आए। उन्होंने बताया कि बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ ही उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस बार समय से पूर्व ही कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। गत वर्ष कॉलेज में तीन जून से दाखिला प्रकिया शुरू की गई थी, जबकि इस बार 19 मई से शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि आवेदन की संख्या इसलिए कम रही क्योंकि पहला दिन था और अभी आगे समय भी है। उन्होंने बताया कि अब एक-दो दिन के बाद इस संख्या में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए छात्र कहीं से भी अपनी आनलाइन पूरी जानकारी डालकर आवेदन कर सकता है।इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपये फीस लगेगी इसके बाद अपलोड का ऑप्शन आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
जिले के 14 कॉलेजों में 10680 सीटें हैं निर्धारित
जिले में 14 राजकीय महाविद्यालय हैं। इनमें 2 नारनौल, 2 महेंद्रगढ़, 2 नांगल चौधरी, 2 अटेली, 2 कनीना, 1 सीहमा, 1 छिलरो निजामपुर, 1 सतनाली व 1 कृष्ण नगर कॉलेज शामिल है। उक्त कॉलेजों में विभिन्न संकायों की कुल 10680 सीटें निर्धारित की गई है। इन सभी सीटों पर सोमवार से आवेदन शुरू हो चुके हैं।

नारनौल के पीजी कॉलेज में सीटों की संख्या
संकाय



सीटें
बीए



660
बीबीए



40
बीकॉम


240
बीसीए



40
बीएससी लाइफ साइंस
160
बीएससी फिजिकल साइंस
400
-------
महिला कॉलेज नारनौल
बीए



800
बीकॉम


160
बीएससी लाइफ साइंस
120
बीएससी फिजिकल साइंस 120
-------
अटेली पीजी कॉलेज
बीए



480
बीकॉम


80
बीसीए



60
बीएससी फिजिकल साइंस
160
----
अटेली महिला कॉलेज
बीए



300
बीकॉम


80
बीएससी फिजिकल साइंस
120
-----
नांगल चौधरी महिला कॉलेज
बीए



240
बीकॉम


80
बीएससी लाइफ साइंस
60
बीएससी फिजिकल साइंस
80
-----
राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी
बीए



400
बीकॉम


80
बीएससी फिजिकल साइंस
80
------
राजकीय महाविद्यालय छिलरो
बीए



160
बीकॉम


80
बीएससी लाइफ साइंस
40
बीएससी फिजिकल साइंस
40
-----
राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर
बीए



240
बीकॉम


80
बीएससी फिजिकल साइंस
80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed