फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Only brother of two sisters dies in accident

दो बहनों के इकलौते भाई की हादसे में मौत

Mon, 29 Nov 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Only brother of two sisters dies in accident
कनीना-कोसली रोड पर कोटिया पेट्रोल पंप के नजदीक शनिवार शाम को ट्राला चालक ने ट्राले से बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया। मृत्तक दो बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कोटिया निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम करीब 6.30 बजे वह और उसका चचेरा भाई 21 वर्षीय सचिन अलग-अलग बाइक पर कोटिया से कोसली जा रहे थे। सचिन बाइक पर आगे-आगे चल रहा था। कारोली मोड़ के पास पहुंचने पर सामने से तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रहे ट्राला ने सचिन की बाइक को साइड मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने उसको कनीना अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक ट्राला मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक सचिन अविवाहित था और दो बहनों पर एक भाई था। मृतक सचिन कनीना में एलुमिनियम के दरवाजे खिड़की इत्यादि बनाने का कार्य करता था। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने सोनू शर्मा के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed