{"_id":"633b1a06fe0df912da1e512b","slug":"only-974-quintals-of-millet-were-procured-on-the-second-day-amid-lapses-narnol-news-rtk6598468107","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामियों के बीच दूसरे दिन सिर्फ 974 क्विंटल बाजरे की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामियों के बीच दूसरे दिन सिर्फ 974 क्विंटल बाजरे की खरीद
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में बाजरे की खरीददारी करते हुए।
- फोटो : Narnol
नारनौल/महेंद्रगढ़। अनाज मंडियों में बगैर किसी व्यवस्था के बाजरे की खरीद शुरू कर दी गई है जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर मंडियों में पेयजल और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। शौचालय गंदे पड़े हैं। सड़कें टूटी हैं और चारों तरफ गंदगी का आलम है। खामियों के बीच दूसरे दिन सोमवार को 974 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। बाजरे में नमी होने के कारण पांच किसानों से 80 क्विंटल बाजरे की खरीद नहीं हुई। इसकी वजह से इन किसानों को बैरंग लौटना पड़ा।
नारनौल में हैफेड की ओर से पीला एवं काला पड़ चुके बाजरे की खरीद नहीं की जा रही है। 14 प्रतिशत से अधिक नमी वाला बाजरा भी नहीं खरीदा गया। इन समस्याओं के चलते पांच किसानों का लगभग 80 क्विंटल बाजरे की खरीद नहीं की गई। इससे किसानों को मजबूरी में वापस लौटना पड़ा। सितंबर के अंत में बारिश से बाजरे की गुणवत्ता में कमी आई है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बाजरे गुणवत्ता की कमी के चलते उसकी खरीद नहीं हो रही है। जिले की नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़ (मंडी में जगह कम होने की वजह से सेक्टर में) तथा कनीना मंडी में बाजरे की खरीद जा रही है। सोमवार को किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंचे। नारनौल मार्केट कमेटी में लगभग 40 किसानों के टोकन काटे गए। शाम तक लगभग 974 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई लेकिन कई चार पांच किसानों को बिना बिक्री कर ही अपना बाजरा लेकर वापस लौटना पड़ा। राजस्थान से बाजरे की आवक पर रोक लगाने के लिए सीमा पर 11 नाके लगाए गए हैं। किसानों ने बताया कि इस समय किसान संकट में है। सरकार को उनका बाजरा खरीदना चाहिए अगर बाजरा नहीं खरीदा गया तो उनको आर्थिक परेशानी उठानी पड़ सकती है।
किसानों की फसल का भुगतान पहली बार 48 घंटों में होगा। उनकी फसल का पैसा सीधा उनके खातों में डाले जाएंगे। पहले यह भुगतान 72 घंटे में होता था लेकिन इस बार 48 घंटें में भुगतान किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं, सीनियर जनरल मैनेजर आरपी साहनी ने मंडियों का दौरा किया तथा अधिकारियों को पैरामीटर के आधार पर खरीद करने के निर्देश दिए। इसके अलावा साथ-साथ उठान करवाए जाने के आदेश दिए।
वर्जन:
नारनौल में 974 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। काला और पीले पड़ चुके बाजरे की खरीद नहीं की जा रही है। इसके अलावा 14 प्रतिशत से अधिक नमी वाले बाजरे की भी खरीद नहीं हो रही है।-रोशनलाल, मैनेजर, को-ऑपरेटिव सोसायटी।
महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में सोमवार से हैफेड ने बाजरे की सरकारी खरीद शुरू की। पहले दिन 51 क्विंटल बैग बाजरा खरीदा गया। हैफड प्रबंधक व व्यापारियों के बीच बाजरे की खरीद को लेकर बैठक हुई। इसमें मंडी प्रधान बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार बाजरे की बोली के आधार पर खरीद होगी। लेकिन खरीद को लेकर किसानों के साथ-साथ व्यापारियों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हैफड के प्रबंधक जगराम यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मापदंड के तहत ही बाजरे की खरीद आढ़तियों के माध्यम से की जाएगी। इस मौके पर मार्केट कमेटी से सहीराम, दीपक गोयल, ओमप्रकाश, मुकेश झुकिया, ईश्वर मित्तल व्यापारी रहे।
अनाज मंडी की बदहाली देख एसडीएम ने जताई नाराजगी
फोटो संख्या: 60
- एसडीएम बोले एक सप्ताह में नहीं सुधरे हालात तो होगी सख्त कार्रवाई
- पार्क में शौचालय भरा मिला सामान, खुलवाकर कराई सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को कस्बे का दौरा कर सफाई का जायजा लिया। मंडी गंदगी और खामिया मिलने पर मार्केट कमेटी के कर्मियों को फटकार लगाई। वहीं अन्य स्थानों गंदगी एवं कूड़े का ढेर देखकर उपमंडल अधिकारी ने नगरपालिका के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नियमित रूप से सफाई के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड, रेलवे रोड, कान्हा सिंह पार्क का भी निरीक्षण किया। पार्क में शौचालय बंद देखकर शौचालय को खुलवाया तो उनमें समान भरा हुआ मिला। उन्होंने सामान तुरंत शौचालयों से बाहर निकाल सफाई के आदेश दिए। वहीं पार्क में लाइट व्यवस्था, पेड़ पौधों की कटाई छटाई सुचारू रूप से न होने से नाराज एसडीएम ने अधिकारियों को एक सप्ताह में सभी व्यवस्थाएं ठीक करने का समय दिया। उन्होंने कहा कि तय समय में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।