{"_id":"627fee2f1244ca40946280fd","slug":"only-48-people-got-sterilization-done-in-one-year-narnol-news-rtk6466619152","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वर्ष में सिर्फ 48 लोगों ने कराई नसबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वर्ष में सिर्फ 48 लोगों ने कराई नसबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। सरकार महिलाओं व पुरुषों में नसंबदी योजना बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार इसकी एवज में प्रोत्साहन राशि दो हजार रुपये भी दे रही है। इसके बावजूद जिले के पुरुष नसबंदी कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते जिले में पुरुषों की नसबंदी न के बराबर हो रही है। जनवरी 2021 से अप्रैल 2022 तक जिले में मात्र 48 लोगों ने ही नसबंदी कराई। इसके लिए सरकार की तरफ से पुरुष को नसबंदी कराने पर दो हजार रुपये मिलते है। वहीं महिला को 1400 रुपये मिलते हैं। इसी कड़ी में अगर किसी महिला को आपरेशन के तहत डिलीवरी हुई है और उसी दौरान व परिवार नियोजन का ऑपरेशन कराए तो उस महिला को सरकार की तरफ से 2300 रुपये मिलते हैं। पहले यह राशि नकद दी जाती थी। वर्ष 2016 के बाद यह राशि बैंक खाते में डाली जाती है। जिसके लिए आधार कार्ड व किसी भी बैंक में खाता खुला होना चाहिए। इसके अलावा दो सौ रुपये आशा वर्कर को सरकार की तरफ से मिलते हैं ताकि गांवों में महिलाओं को नसबंदी व पुुरुषों को नलबंदी के लिए जागरूक किया जा सके।
जिले में मंगलवार व शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में कैंप लगता है। करीब तीन साल पहले पीएचसी सेंटर पर भी नसबंदी व नलबंदी के कैंप लगाए जाते थे, लेकिन पिछले तीन साल से नागरिक अस्पताल नारनौल व महेंद्रगढ़ अस्पताल में ही नसबंदी व नलबंदी के कैंप लगाए जा रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर आशा वर्कर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को नारनौल आने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर पर भी नसबंदी व नलबंदी कैंप का आयोजन किए जाएं ताकि महिलाओं को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
---------
किस महीने में कितने हुए महिला व पुरुष नसबंदी आपरेशन
वर्ष 2021---महिला---पुरुष---सिजेरियन
जनवरी ----167------ 6 ------- 4
फरवरी-----122-------6---------7
मार्च -------80--------4 --------1
अप्रैल-------26--------3--------2
मई व जून------------------------
जुलाई ------167-------14------1
अगस्त ------56--------9-------0
सिंतबर ------42--------0------10
अक्तूबर-------62-------2--------3
नवबंर-------122-------3-------11
दिसबंर-------159-------4-------0
-----वर्ष-2022--
जनवरी------113-------4--------5
फरवरी ------104-------2--------5
मार्च---------54---------5--------2
अप्रैल--------46--------1--------0
------
वर्जन---
पुरुष नसबंदी कराने में कम रुचि ले रहे हैं। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर भी जागरूक किया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में मंगलवार व शुक्रवार को नसबंदी व नलबंदी के ऑपरेशन किए जाते हैं।-डॉ. केएम शर्मा, मेडिकल सुप्रीटेंडेंट नागरिक अस्पताल नारनौल।