{"_id":"64dd28ea6c4bddf4770e3a86","slug":"online-registration-started-for-admission-to-supernumerary-seats-narnol-news-c-203-1-sroh1012-2482-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में सुपर्नूमरेरी सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में सुपर्नूमरेरी सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
Thu, 17 Aug 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय(हकेंवि) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के अंतर्गत अधिसंख्य (सुपर्नूमरेरी) सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरु हो गई है। इन सीटों पर गांव पाली व जांट के विद्यार्थियों को अधिसंख्य श्रेणी में शामिल किया गया है। इस अलावा कश्मीर पंडित भी आरक्षित श्रेणी में शामिल होंगे। विभिन्न विभागों के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं इंटीग्रेटेड कार्यक्रमों में पंजीकरण की यह प्रक्रिया 18 अगस्त तक चलेगी। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद 21 अगस्त से दाखिले शुरू होंगे।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय नियमों को देखते हुए अधिसंख्य कोटे की सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया अवश्य ही इसके पात्र आवेदकों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगी। विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सशस्त्र बलकर्मियों के बच्चों व विधवाओं, कश्मीरी प्रवासियों और कश्मीरी पंडितों व कश्मीर घाटी में रहने वाले हिंदू परिवारों (गैर-प्रवासी) के बच्चों, जांट व पाली गांवों के प्रमाणित नागरिकों तथा कोविड-19 महामारी के कारण अपने माता-पिता को खो देने वाले पात्र बच्चों के लिए अधिसंख्य (सुपर्नूमरेरी) कोटा सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पंजीकरण की यह प्रक्रिया 18 अगस्त तक चलेगी। पंजीकरण के पश्चात 21 अगस्त से दाखिले शुरु होंगे। इस संबंध में विस्तृत विवरण के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट अथवा संबंधित विभाग में संपर्क किया जा सकता है।