{"_id":"64a714c836e975a3780fd77a","slug":"online-fraud-of-70-thousand-rupees-case-registered-narnol-news-c-203-1-sroh1012-1301-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 70 हजार रुपये का ऑनलाइन हुआ धोखाधड़ी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 70 हजार रुपये का ऑनलाइन हुआ धोखाधड़ी, मामला दर्ज
Fri, 07 Jul 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
कनीना। गांव बाघोत निवासी हेमराज से ऑनलाइन 70 हजार रुपये का धाेखाधड़ी की गई। गांव बाघोत निवासी हेमराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 जुलाई को शाम के समय उनके पास एक फोन आया था। इस दौरान आरोपी ने कहा कि पहचान। पहले उसने पहचाने से मना कर दिया। बाद में उसने प्रचारक के नाम का हवाला देकर हां कर दी। इसके बाद आरोपी ने कहा कि वह किसी से पैसे मांगता है और आपके खाते में डलवा देता हूं फिर वह पैसे वापस ले लेगा। हां कहने पर आरोपी ने उसके पास 20 हजार रुपये का मैसेज भेजा दिया तथा कुछ समय बाद 50 हजार रुपये डालने का दूसरा मैसेज भेजा दिया। इस दौरान आरोपी ने कहा कि केवल पांच हजार रुपये भेजने थे लेकिन गलती से 50 हजार रुपये भेज दिए। इसलिए 45 हजार रुपये वापस भेज दो। इस दौरान आरोपी ने उसको एक फोन नंबर दिया जिस पर उसने आरोपी कहे अनुसार 45 हजार रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद आरोपी ने तीसरा मैसेज 50 हजार रुपये का भेज दिया। आरोपी ने कहा कि उसके पास 1.20 लाख रुपये भेज दिए हैं। आप 30 हजार रुपये और वापस भेज दो, जो बचेंगे वो बाद में ले लेगा। इसके बाद उसने 25 हजार रुपये आरोपी को भेज दिए। जब वह 30 हजार रुपये और भेजने लगा तो पता लगा खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं हैं। उसने बताया कि उसके साथ 70 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई है।
-
विज्ञापन
-