फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Online application process for BTech lateral entry started in HKV

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में बीटेक लेटरल एंट्री के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sat, 19 Jul 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 19 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Online application process for BTech lateral entry started in HKV
फोटो संख्या:53- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में लेटरल एंट्री स्कीम के अंतर्गत बीटेक द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

यह योजना विशेषकर उन विद्यार्थियों के लिए है जो सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक हों। इनमें दाखिला प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगा। कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने बताया कि स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का उद्देश्य सामाजिक तथा कारपोरेट जिम्मेदारी के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले पेशेवर तकनीकी प्रोफेशनल तैयार करना है।
विज्ञापन

हकेंवि के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अधिष्ठाता प्रो. विकास गर्ग ने बताया कि बीटेक. कार्यक्रमों में लेटरल एंट्री स्कीम के अंतर्गत बी.टेक द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कीम के समन्वयक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि लेटरल एंट्री योजना में बी.टेक प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी में 9, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 12 तथा सिविल इंजीनियरिंग में 13 व कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 10 सीटें हैं। इनमें दाखिला प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed