फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   one positive, 26 patent discharg

नारनौल शहर में एक कोरोना संक्रमित मिला, 26 ठीक होकर पहंुचे अपने घर

Mon, 08 Jun 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
one positive, 26 patent discharg
शहर में दवा का छिड़काव करते नपा के कर्मचारी। - फोटो : Narnol
नारनौल शहर में सोमवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 102 हो गई है। वहीं 26 कोरोना वायरस मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इनमें 21 झज्जर से और पांच आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पटीकरा से डिस्चार्ज करने के बाद उन्हें सात दिन घर में एकांतवास में रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में अब तक कुल 62 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि कोरोना के 40 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहल्ला गुरुनानक पुरा निवासी एक युवक ने नागरिक अस्पताल के अलावा जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच कराई थी। जिसमें महात्मा गांधी अस्पताल की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया है। इस सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने उसे सोमवार को होम आइसोलेट कर दिया है। सीएमओ ने संक्रमित की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उन्होंने बताया कि आठ मोबाइल टीमों ने 663 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से 318 मरीजों में सामान्य बीमारी मिली है। जिले में 8 जून तक 64600 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 38099 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 4331 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 606 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

138 संदिग्धों का लिया सैंपल
नागरिक अस्पताल में कोविड-19 के प्रभारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को138 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें जीएच में 28, मोबाइल टीम ने 32, महेंद्रगढ़ में 32, कनीना में 12, नांगल चौधरी में 23, अटेली में 15 व सतनाली से साल लोगों के सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि मोबाइल टीम ने कोरोना संक्रमितों के गांवों में सैंपल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 केयर सेंटर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई
पटीकरा स्थित कोविड-19 केयर सेंटर में तीन बंदियों को रखा गया है। जिसको लेकर डीएसपी मित्रपाल समेत अन्य ने सेंटर का दौरा किया। अधिकारी ने केयर सेंटर में निजी गार्ड के अलावा पुलिस कर्मियों की ड्यूूटी लगा दी है। साथ ही उनपर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा तीनों के लिए अलग से वार्ड बना दिया गया है। सेंटर में दो गर्भवती महिलाएं भी भर्ती हैं। विभाग दोनों के खानपान में दूध समेत अन्य जरूरी इंतजाम कराया है। जिससे दोनों की इम्युनिटी को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed