फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One of the accused in the robbery of Rs 2.40 lakh had tried to rob the bank six months ago.

2.40 लाख रुपये की लूट के आरोपियों में एक ने छह माह पहले बैंक में चोरी करने का किया था प्रयास

Tue, 04 Jan 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
One of the accused in the robbery of Rs 2.40 lakh had tried to rob the bank six months ago.
लूट के आरोपियों में शामिल आरोपी, जिसने छह माह पहले बैंक में चोरी करने का प्रयास किया था। संवाद - फोटो : Narnol
फोटोग्राफर से हुई 2 लाख 40 हजार रुपये की लूट मामले में आरोपियों से रिमांड के दौरान नकदी और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार देर शाम वारदात में शामिल अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष उर्फ पाटा निवासी गांव खेड़ी, मनोज उर्फ माया खेड़ी और अक्षय कुमार उर्फ सोनी के रूप में हुई थी। वारदात में शामिल एक आरोपी आशीष निवासी खेड़ी को वारदात के 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर उससे वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है। कनीना थाना प्रबंधक निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि कनीना के गांव बवाना निवासी दिनेश ने कनीना थाना में लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों से रिमांड के दौरान वारदात में मारपीट कर छीना हुआ कैमरा, नकदी और ज्वेलरी बरामद कर ली है। मामले में कार्रवाई करते हुए कनीना डीएसपी राजीव कुमार की अध्यक्षता में कनीना थाना और स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने वारदात को अंजाम देने में शामिल तीन आरोपितों आशीष उर्फ पाटा, मनोज उर्फ माया और अक्षय उर्फ सोनी को गिरफ्तार कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करते हुए वारदात में लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया है।

एक आरोपी ने छह माह पहले बैंक में चोरी का किया था प्रयास
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक ने छह माह पहले पीएनबी सेहलंग शाखा में चोरी करने का प्रयास किया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि जुलाई में पीएनबी सेहलंग की शाखा का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया था। आरोपी की पहचान पवन उर्फ विक्की निवासी खेड़ी के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने दूसरे साथियों के साथ मिलकर चोरी करने का प्रयास किया था। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि शाखा प्रबंधक ककराला निवासी सत्यव्रत ने जुलाई 2021 में बैंक का ताला तोड़कर चोरी के प्रयास का मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed