{"_id":"6312434047fcf135ed5ed1b8","slug":"one-named-in-unethical-business-from-website-whatsapp-group-facebook-narnol-news-rtk656892419","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट, व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक से अनैतिक व्यापार में एक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट, व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक से अनैतिक व्यापार में एक नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेबसाइट, व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक से अनैतिक व्यापार में एक नामजद
गुप्तचर विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक के निर्देश पर केस दर्ज कर पुलिस कर रही जांच
सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों को भेजी जाती है फोटो और रेट लिस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। सोशल मीडिया के माध्यम से वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने में एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले में गुप्तचर विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक आलोक मित्तल के निर्देश पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुप्तचर विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक आलोक मित्तल की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सोशल मीडिया की मानीटरिंग के दौरान यह सामने आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से वेबसाइट, व्हाट्सअप ग्रुप और फेसबुक पेज बनाए गए हैं, जिसके माध्यम से देह व्यापार को बढ़ावा दिया जा रहा है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए ही महिलाओं की फोटो और रेट लिस्ट भेजते हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का नाम और नंबर भी जारी किया गया है, जो नारनौल का निवासी है। मामले में गुप्तचर विभाग के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले गुप्तचर विभाग के महानिदेशक आलोक मित्तल ने उपरोक्त आरोपी की शिनाख्त कर जल्द कार्रवाई करने और मामले से कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आदेश की प्रति पुलिस महानिदेशक हरियाणा, पुलिस अधीक्षक नारनौल को भेजी है। नारनौल सदर थाने ने कार्रवाई करते हुए आईटी एक्ट व धारा-5 अनैतिक व्यापार ( निवारण अधिनियम 104 सन 1956) के तहत मामला दर्ज किया है।