{"_id":"61f978bb8df7930300348b03","slug":"one-more-accused-arrested-in-case-of-snatching-purse-and-mobile-by-beating-narnol-news-rtk6372322146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर पर्स और मोबाइल छीनने के मामले में और एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट कर पर्स और मोबाइल छीनने के मामले में और एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना शहर नारनौल की पुलिस ने रास्ते में रोककर पिटाई करने के बाद पर्स और मोबाइल छीनने के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल उर्फ कलुआ निवासी नारनौल के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सचिन निवासी गांधी कॉलोनी नारनौल ने थाना शहर नारनौल में शिकायत दर्ज करवाई कि वह शाम के समय अपनी दुकान से घर जा रहा था तो छिप्पी जोहड़ नारनौल के पास बदमाशों ने उसे रोक लिया और उस पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह बाइक लेकर गिर गया। गिरने के बाद बदमाशों ने उस पर लाठी-डंडों और रॉड हमाल गिया। उसका पर्स और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाशों ने फोन तोड़कर फेंक दिया और पर्स लेकर चले गए। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने नामजद व अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर थाना शहर नारनौल में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में शामिल चार आरोपी प्रत्येक, अभिषेक उर्फ काली, जितेंद्र और आशू राव को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब राहुल उर्फ कलुआ को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।