{"_id":"5fe4dbeb8ebc3e3b9121d1d9","slug":"one-million-cheated-by-pretending-to-multiply-the-principal-money-narnol-news-rtk587876383","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल धन को दो गुणा करने का झांसा देकर दस लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल धन को दो गुणा करने का झांसा देकर दस लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी थाना एरिया में मूल धन को दो गुणा करने के नाम पर दस लाख रुपये धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
मोहल्ला सलामपुर निवासी सुनीता देवी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि पति रामौतार सब्जी की रेहड़ी लगाकर परिवार चलाता है। पीड़ित की पड़ोसी हुकम सिंह से अच्छी जान पहचान है। आरोपी हुकम सिंह ने बताया था कि किंगफिशर पांच से सात साल के अंदर पैसे दोगुणा करके देती है। पीड़िता का कहना है कि पति ने कंपनी के नारनौल ऑफिस सुभाष पार्क के पास आठ नवंबर 2016 को 12 लाख रुपये तीन साल छह महीने के लिए जमा करा दिया थे। लगभग छह माह बाद पैसों की जरूरत हुई तो कंपनी से दो लाख रुपये ले लिए। इसके बाद पीड़ित ने समय अवधि पूरे होने पर मई 2020 में 10 लाख रुपये मांगे। इस दौरान आरोपी ने कोविड -19 माहमारी के कारण लॉक डाउन होने का बहाना बनाया और कहा कि लॉकडाउन खुलने के बाद पैसे ब्याज के साथ मिलेगे। लॉकडाउन में कुछ छुट दी गई तो पीड़ित ने ब्याज समेत पैसे मांगे। इस पर आरोपी उसके पति को आजकल में पैसे देने के नाम पर झूठा आश्वासन देता रहा। पीड़िता के पति को आरोपी पर संदेह हुआ तो वह किंगफिशर के ऑफिस गया तो पता चला की कंपनी पैसों की लेनदेन नहीं कर रही थी और कंपनी का ऑफिस नारनौल शहर में अब नहीं है। एजेंट हुमक सिंह ने पीड़ित से बदसलूकी की और धमकी दी की घर पर दोबारा पैसे मांगने आया तो पुलिस में केस दर्ज करवा दूंगा। आरोपी ने एक शिकायत पुल बाजार पुलिस चौकी नारनौल में दी। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने इसकी शिकायत डीजीपी समेत अन्य को को भेजी थी। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।