फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One lakh rupees stolen from retired sergeant of CRPF

सीआरपीएफ के रिटायर्ड हवलदार के एक लाख रुपये चोरी

Fri, 06 Nov 2020 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees stolen from retired sergeant of CRPF
सीआरपीएफ के रिटायर्ड हवलदार के किसी अज्ञात ने एक लाख रुपये चोरी कर लिए। सेवानिवृत्त हवलदार महेंद्रगढ़ शहर में कपड़ा खरीद रहे थे। इसी बीच अज्ञात व्यक्ति उनका बैग ले गया। जिसमें एक लाख रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है। ऐसे में चोर भी सक्रिय हो गए हैं। गांव स्याणा निवासी महाराम ने बताया कि वह सीआरपीएफ में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पिछले कई महीने से स्कूल बंद थे। जिस कारण बच्चों की फीस नहीं दी जा रही थी। अब स्कूलों में दोबारा से कक्षाएं शुरू होने पर उनको अपनी तीन पोतियों की फीस भरनी थी। जिसके लिए उन्होंने एक लाख रुपये की जरूरत थी। 3 नवंबर को वह महेंद्रगढ़ स्थित एसबीआई से पैैसा निकालने गए। उन्होंने बैंक से एक लाख रुपये की नकदी निकलवाई। इसके बाद उन्होंने एक स्कूली बैग खरीदा। मंडी में कुछ सब्जियां खरीदी। करवा चौथ व्रत के लिए कुछ सामान खरीदा। महाराम ने बताया कि उन्होंने 500-500 रुपये की नोटों की दो गड्डियों को बैग में रख लिया। उन्होंने बताया कि उनके गांव में जाने के लिए पिकअप गाड़ियां चलती हैं। पिकअप के चलने में कुछ समय था। ऐसे में कपड़ा खरीदने चले गए। वहां दुकान में बैग रखकर कपड़ा देखने लगा। कुछ देर बाद देखा तो बैग चोरी हो चुका था। दुकान पर सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण चोरी की वारदात का सुराग नहीं लग सका। महाराम की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed