फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   one lakh 16 thuosan penalti

घरेलू मीटर से कॉमर्शियल सप्लाई करने पर 1 लाख 16 हजार जुर्माना

Sat, 08 Feb 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
one lakh 16 thuosan penalti
नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग के पास स्थित आस्था पार्क में बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने छापा मारा। गुुरुग्राम व रेवाड़ी की संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान ट्यूबवेल बंद मिला और बिजली का लगा मीटर जला मिला। लेकिन, घरेलू मीटर से कामर्शियल सप्लाई होने पर मालिक पर एक लाख 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वही मालिक का कहना है कि मीटर केवल घर के लिए बने कमरों में ही प्रयोग किया जा रहा है। पार्क में बिजली की सप्लाई सोलर लाइट से की जा रही है।
विज्ञापन

विजिलेंस के एसडीओ शालीनी, गुरुग्राम से आए एसडीओ प्रतीक कुमार, जेई मनीश व अटेली के एसडओ अरूण कुमार की संयुक्त टीम ने कार्रवाही की है। जला मीटर को मौके पर एसडीओ अरूण कुमार ने नया लगवाया। करीब एक घंटे की गई छापामारी के दौरान बिजली चोरी नहीं मिल पाई। घरेलू सप्लाई की बजाय कॉमर्शियल सप्लाई के लिए एक लाख 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पार्क मालिक का कहना है कि कुछ भी कमी नहीं है। मीटर जल रहा था। उन्होंने मीटर जलने की शिकायत लगाई हुई है। ऐसे में उन पर कोई जुर्म नहीं बनता है। सोलर लाइट लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed