फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One killed, two injured in collision between two motorcycles

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक की मौत, दो लोग घायल

Wed, 16 Mar 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in collision between two motorcycles
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद - फोटो : Narnol
अटेली-बहरोड सड़क पर गांव सैदपुर के नजदीक दो मोटरसाइकिलों में हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के सामान्य अस्पताल में कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव बांस काटी निवासी प्रीतम (30) मोटरसाइकिल पर सवार होकर अटेली की ओर जा रहा था। जब वह सैदपुर के नजदीक पहुंचा तो सामने से दूसरी मोटरसाइकिल पर आ रहे गांव सैदपुर निवासी जितेंद्र (30) और भालखी माजरा निवासी अक्षय (22) के सात आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अटेली के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्रीतम को मृत घोषित कर दिया, जबकि जितेंद्र और अक्षय को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed