फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One killed and two injured in road accident

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क दुर्घटना में एक की मौत व दो घायल

Thu, 17 Aug 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 17 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
One killed and two injured in road accident
मंडी अटेली। नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर गांव सुरजापुर के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक का नारनौल नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव भादू जिला रेवाड़ी निवासी छोटूराम हाल आबाद गांव पालडा निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल से कुंड से अटेली आ रहा था। वहीं उसका भाई नारायण, रतन सिंह व अमर सिंह निवासी आलोरा मोटरसाइकिल से आ रहे थे। मोटरसाइकिल उसका भाई नारायण लाल चला राह था जब वे सुजापुर फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से एक ईको चालक अपनी गाड़ी को तेज गति व लापरवाही से चलाता हुआ लाया और पीछे से उसके भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे उसका भाई नारायण लाल, रतन सिंह और अमर सिंह रोड के साथ लगी ग्रिल से टकरा गए। इसमें उसके भाई के सिर पर व शरीर के अन्य काफी चोटें आई तथा रतन सिंह व अमर सिंह को भी हाथों और पैरों पर चोट लगी जबकि चालक लोगों को एकत्रित होता देखकर अपनी गाड़ी लेकर वहां से भाग गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि पुलिस की सहायता से उसके भाई को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया तथा अमर सिंह व रतन सिंह को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का नारनौल नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed