फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One killed, 12 injured in auto and car collision

महेंद्रगढ़-नारनौल: ऑटो व कार की टक्कर में एक की मौत, 12 घायल

Thu, 16 Feb 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 16 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
One killed, 12 injured in auto and car collision
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से बवाना सड़क मार्ग पर वीरवार को ऑटो व ऑल्टो कार की हुई आमने-सामने की टक्कर में 12 लोग घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई। घायलों में से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव बवाना से ऑटो चालक सवारियां भरकर महेंद्रगढ़ की ओर आ रहा था जबकि दूसरी ओर से ऑल्टो कार चालक गांव बवाना की ओर जा रहा था। जब दोनों माजरा चुंगी से करीब 200 मीटर एक निजी स्कूल के पास पहुंचे तो गड्ढा से बचने के चक्कर में दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया तथा ऑल्टो गाड़ी भी सड़क किनारे खड़े पेड़ में जा घुसी। हादसे के दौरान ऑटो की सीटें नजदीक के खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद लोगों की चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद तीन को गंभीर हालत होने के चलते हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया तथा 9 लोगों को उपचाराधीन कर लिया। घायलों होने वालों में पांच महिलाएं व सात पुरुष शामिल थे।
विज्ञापन

यह रहा हादसे का कारण
बता दें कि पिछले दस वर्षों से माजरा चुंगी से सेहलंग तक सड़क मार्ग बदहाल हो चुका है। इस मार्ग पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। वीरवार को भी सड़क के गड्ढों को बचाने के चक्कर में दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। बता दें कि 11 फरवरी को पूर्व शिक्षामंत्री के पुत्र गौतम शर्मा ने नारियल फोड़कर इस मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था लेकिन पांच दिन बीतने के बावजूद भी यहां काम शुरू नहीं हो पाया है। इस मार्ग पर आए दिन औसतन पांच दुर्घटनाएं होना आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही बस सेवा
महेंद्रगढ़ से माजरा खुर्द, लावन, मालड़ा व बवाना तक सुबह-शाम महज एक बस सेवा है। दिनभर लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। निजी वाहन चालक अपने लालच के चक्कर में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर उनकी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

ये लोग रहे घायल
हादसे में जिला सिरसा के गांव पनिहारी निवासी 38 वर्षीय रणवीर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं रेवाड़ी जिले के गांव धवाना निवासी 21 वर्षीय अंकुर, गांव मालड़ा निवासी 21 वर्षीय सुनिता, गांव जांवा निवासी 40 वर्षीय बिमला, गांव लावन निवासी 64 वर्षीय सुरेश, गांव बवाना निवासी 23 वर्षीय नवरतन, गांव मालड़ा निवासी 72 वर्षीय सुबेसिंह, गांव बवाना निवासी 22 वर्षीय मनीषा, गांव जांवा निवासी 40 वर्षीय निर्मला, गांव बवाना निवासी 66 वर्षीय संतरा देवी, गांव बवाना निवासी 24 वर्षीय रोहित, गांव खोड़ निवासी 15 वर्षीय रोहित घायल हो गए। जबकि रोहित व अंकूर की हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया। जिला सिरसा के गांव पनिहारी निवासी रणवीर सिंह को जब परिजन पीजीआई रोहतक ले रहे थे तो रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed