फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One hour Jhajjham Basre Badra in the area

क्षेत्र में एक घंटे झमाझम बसरे बदरा

Tue, 02 Aug 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
One hour Jhajjham Basre Badra in the area
क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। जिसके चलते शहर के निचले क्षेत्रों में काफी मात्रा में बरसाती पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को परेशान का सामना करना पड़ा। तीन दिन बाद हुई बारिश से शहर दोबारा जलमग्न हो गया। नारनौल में सोमवार को 72 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को नारनौल का अधिकतम तापमान में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने मंगलवार को मौसम परिवर्तन के साथ ही हलकी व तेज बारिश की संभावना जताई थी। सोमवार सुबह धूप खिलने के बाद सायं करीब ढाई बजे तेज बारिश शुरू हो गई जो करीब 4 बजे तक जारी रही। एक घंटे की बारिश में शहर के अलग-अलग हिस्सों में जलभराव हो गया। पुलिस लाइन रोड को उखाड़ने से थोड़ी सी बारिश में ही लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। सोमवार को हुई बारिश में पुलिस लाइन के पास एंबुलेंस फंस गई। जिसको काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वहीं निचले क्षेत्रों में घरों में बारिश का पानी भर गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सोमवार को जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल, अटेली, नांगल चौधरी, झमाझम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया है जबकि जिला महेंद्रगढ़ में सतनाली महेंद्रगढ़ कनीना में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मानसून नारनौल पर मेहरबान
नारनौल में 72.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है जबकि अटेली में भी झमाझम बारिश हुई है। अटेली में 25.0 बारिश दर्ज हुई है और नांगल चौधरी के आसपास 10.0 मिलीमीटर। इसी प्रकार महेंद्रगढ़ में 4.5 मिलीमीटर, सतनाली में 4.5मिलीमीटर, कनीना में 2.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। जबकि महेंद्रगढ़ में रविवार को 58.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी।

शहर में बरसाती पानी की नहीं है व्यवस्था
शहर में बरसाती पानी की निकासी सही व्यवस्था नहीं होने के कारण कुछ देर की बरसात में ही शहर में जलभराव की स्थिति बन जाती है। शहर के मोहल्ला जमालपुर, मोहल्ला रावका, नलापुर, रेस्ट हाउस के सामने, पार्क गली बाजार, सैन चौक, पुरानी सराय सहित अनेक मोहल्लों में जलभराव की प्रमुख समस्या है। उक्त मोहल्लों में बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था सही नहीं है। जिसके चलते बारिश के बाद भी कई घंटों तक जलभराव बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed